- सेलाकुई में मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

- 3 किलो चरस, 100 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी

- आरोपी ने पूछताछ में किया फैक्ट्री के कारनामों का खुलासा

- फैक्ट्री से 28 पेटी कोडिरेक्स सिरप और नकली मसाले बरामद

DEHRADUN: प्रेमनगर में मिलावटी मसाले बनाने की एक फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। एक आरोपी भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

ऐसे हुआ फैक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस ने नंदा की चौकी के पास चेकिंग अभियान में एक आरोपी को क्00 ग्राम स्मैक और फ् किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मुस्तकीम ग्राम मलकपुर थाना चिलकाना, सहारनपुर, यूपी का रहने वाला है और चार साल पहले देहरादून आया था। इस आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने मिलावटी मसाले बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। फैक्ट्री से पुलिस ने ख्8 पेटी कोडिरेक्स सिरप और मिलावटी मसाले बरामद किए।

सेलाकुई में चल रहा था मिलावट का खेल

पूछताछ में आरोपी मुस्तकीम ने बताया कि सेलाकुई में मिलावटी मसाला फैक्ट्री चल रही है। यह मसाला फैक्ट्री राशिद नाम के व्यक्ति के यहां चल रही है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर जमनपुरी सेलाकुई के पीठवाला गली में ड्रग इंस्पेक्टर और फूड इंस्पेक्टर के साथ मिलकर छापेमारी की तो यहां पुलिस को मिलावटी मसाले के साथ ख्8 पेटी कोडिरेक्स सिरप की मिलीं। कोडिरेक्स सिरप नशे के लिए प्रयोग किया जाता है। छापेमारी में यहां पुलिस ने रोज मसाला के नाम से मसालों के कई पैकेट्स भी बरामद किए। पुलिस की छापेमारी से पहले फैक्ट्री चलाने वाला मुख्य आरोपी राशिद फरार हो गया था। इस पर फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।