- सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र से 3 किलो चरस बरामद

- उत्तरकाशी के एक तस्कर को पुलिस ने दबोचा

- छात्रों और श्रमिकों को बेचता था नशे का सामान

DEHRADUN: राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों में भी अब नशे के सौदागरों ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि गढ़वाल और अन्य जगहों से नशे की खेप यहां पहुंचाई जा रही है। इस मामले में दून के सेलाकुई और पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र आगे हैं। यहां नशे की खेप पहुंचाई जा रही है जो युवाओं, स्टूडेंट्स और श्रमिकों को बेची जाती है। नशे के सौदागर कई प्रांतो से नशे का सामान सस्ते दामों पर लाकर यहां स्टोर करते हैं और यहीं से वे ग्राहकों को खोजते हैं।

औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ी चरस

थाना सहसपुर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई से पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सेलाकुई क्षेत्र में मादक पदार्थो की बिक्री करता था। पुलिस के अनुसार शनिवार को सूचना मिली की सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में घूम रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ध्यान सिंह निवासी जागटा, उत्तरकाशी के रूप में बताई। बताया जा रहा है क आरोपी उत्तरकाशी से चरस लाकर उसे मंहगे दामों पर सेलाकुई क्षेत्र में श्रमिकों और छात्रों को बेचा करता था। थाना प्रभारी पंकज देवरानी ने बताया कि आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक और तस्कर दबोचा

नशे के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस ने क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में एक आरोपी को क्ख्0 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान रोहित रविनाथ निवासी मोथरोवाला के रूप मे करवाई है।

ख्0क्7 सितंबर तक के आंकडे़

नशा मात्रा मामले

चरस म्ब्.भ्भ्ब् किग्रा क्80

स्मैक फ्.770 किग्रा क्9ख्

कैप्सूल ख्0भ्म्7 0क्

गोलियां क्म्म्म्ख् 0फ्

डो.पोस्त क्क्0.ख्00 किग्रा 8ब्

अफीम 9.भ्98 किग्रा 9

गांजा भ्9.क्09किग्रा फ्ख्

भांग 7फ्.ख्00 किग्रा ---

क्या कहते हैं एसपी सिटी

दून मे नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस इसके अलावा औचक अभियान भी चलाती है।

पीके राय, एसपी सिटी, देहरादून।