- प्रेमनगर डीएवी इंटर कॉलेज के पास से जीजा-साला चरस के साथ अरेस्ट

- सहसपुर पुलिस ने भी 800 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी दबोचे

- अवैध शराब के साथ पुलिस ने पकड़े चार आरोपी

DEHRADUN: दून में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में प्रेमनगर पुलिस ने क्भ्0 ग्राम चरस के साथ जीजा-साला को गिरफ्तार किया है। ये दोनों प्रेमनगर व आसपास के क्षेत्रों में छात्रों को चरस बेचा करते थे। इसके अलावा दून की अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चेकिंग अभियान में 7 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

कहां-कहां धरे गए आरोपी

पुलिस ने चेकिंग अभियान में 9 नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियान में प्रेमनगर पुलिस ने डीएवी इंटर कॉलेज से एक्टिवा में सवार दो संदिग्धों को पकड़ा। इनकी चेकिंग करने पर इन दो आरोपियों खालिद और नासिर से पुलिस ने क्भ्0 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे रिश्ते में जीजा-साला हैं और प्रेमनगर, सहसपुर और सेलाकुई में छात्रों को चरस बेचते हैं। पुलिस ने इन पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने भी बिंदाल बस्ती में चेकिंग अभियान में फ्0 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम लखविंदर बताया जा रहा है जो बिंदाल बस्ती का ही रहने वाला है। डोईवाला पुलिस ने दूधली रोड पर चेकिंग अभियान में इंडिका कार से क्80 पव्वे देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप नेगी मोकहमपुर का रहने वाला है। राजपुर रोड पुलिस ने भी जाखन में चेकिंग अभियान चलाकर दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसमें एक आरोपी विनोद कुमार के पास से ब्ख् पव्वे देसी शराब और आरोपी सोबी के पास से ब्ब् पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। वहीं, सहसपुर थाना पुलिस ने भी चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें इसरार नाम के आरोपी के पास भ्00 ग्राम चरस और फैजान नाम के आरोपी के पास से फ्00 ग्राम चरस बरामद की गई। डालनवाला पुलिस ने भी क्क्0 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।