नशे के आदी युवक सहारनपुर से स्मैक लाकर दून में बेचते थे

DEHRADUN:

दून पुलिस ने प्रेमनगर इलाके से ख् युवकों को गिरफ्तार कर उनसे करीब भ्0 हजार की स्मैक बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे खुद नशे के आदी है, जिस वजह से वे सहारनपुर से नशे का सामान लाकर आस-पास के बच्चों को भी ऊंचे दामों में बेच देते हैं।

पुरोला के रहने वाले हैं आरोपी

राजधानी में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ख् आरोपियों रोहित, विकेश कुमार को अवैध क्भ् ग्राम स्मैक मॉर्फिन सहित मोहनपुर प्रेमनगर से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे दोनों लगभग म् महीने पहले नशे की लत में पड़ गए। अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए सहारनपुर से सस्ते दाम पर स्मैक लाकर देहरादून में पढ़ने वाले स्टूडेंट को मोटे दाम में बेचने लगे। आरोपियों से पुलिस को नशा तस्करों को लेकर भी कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की पहचान रोहित बिजल्वाण निवासी ग्राम कोटियाल गांव थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी हाल धर्मपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र ख्भ् वर्ष और विकेश कुमार निवासी ग्राम सुनाली थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी हाल झाझरा थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र ख्क् वर्ष के रुप में हुई है।