शहर का तापमान सामान्य से अधिक अधिक रहने का अनुमान

डॉक्टर बोले, डेंगू से रहें सावधान

DEHRADUN : राजधानी सहित राज्यभर में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कुछ दिन तक शहर का तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है। देहरादून में सुबह और शाम बादल विकसित हो सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान फ्ख्.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से फ् डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से ब् डिग्री अधिक ख्ख्.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मच्छरों से बचने की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों राजधानी का तापमान डेंगू मच्छरों के पनपने के लिए पूरी तरह अनुकूल है। ऐसे में लोगों को मच्छरों के बचाव के विशेष प्रयास करने चाहिए। कोरोनेशन अस्पताल के फिजिशियन डॉ। एनएस बिष्ट ने बताया कि डेंगू की दृष्टि से यह मौसम सबसे ज्यादा संवेदनशील है। इसलिए मच्छरों से बचाव जरूरी है। खासकर दिन के समय मच्छरों से बचाव करना चाहिए। डेंगू का मच्छर दिन में अथवा रात को तेज रोशनी में ही काटता है।

दो सप्ताह तक रहेगा खतरा

डॉ। बिष्ट के अनुसार अगले दो सप्ताह तक डेंगू के मच्छर का खतरा बना रहेगा। उसके बाद तापमान में गिरावट आने से डेंगू का मच्छर खुद ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बच्चों पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाना और मच्छर मारने वाली क्रीम लगाना इन उपायों में शामिल है।