- विक्टिम ऐरेन एक्का थॉमस पूर्व डीजीपी एके जैकब की है भांजी

- दुबई से किसी काम से आई है रांची

- दिन के 11 बजे सरकुलर रोड में हुई छिनतई

RANCHI: शनिवार को दुबई की रहने वाली महिला ऐरेन एक्का थॉमस का मोबाइल झपट कर बाइकर्स फरार हो गए। मोबाइल की कीमत 7भ् हजार बताई गई है। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के अप्सरा होटल के समीप दिन के क्क् बजे हुई। इस संबंध में विक्टिम महिला ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। लालपुर इंस्पेक्टर मदन कुमार ठाकुर व एसआई बीएन सिंह मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं। विक्टिम महिला ऐरेन एक्का थॉमस पूर्व डीजीपी एके जैकब की भांजी है, जो वर्तमान में दुबई में रहती है। महिला रांची अपने कलिग से मिलने आई हुई है और अप्सरा होटल के किसी फ्लैट में रह रही है।

ऐसे हुई छिनतई

जानकारी के मुताबिक, ऐरेन एक्का थॉमस सुबह में किसी से फोन पर बातचीत करते हुए कहीं जा रही थी। इसी क्रम में अप्सरा होटल के पास ही पीछे से बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और मोबाइल झपट कर वीमेंस कॉलेज की ओर भाग निकले। महिला लुटेरों के पीछे दौड़ी और शोर भी मचाई, पर किसी ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। तब तक लुटेरे महिला की नजरों से ओझल हो गए।

गौरतलब हो कि रांची में झपट्टा मार गिरोह का आतंक मचा हुआ है। इससे पहले भी कई बार बाइकर्स महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए हैं। इनके डर से महिलाएं जेवर पहन कर निकलने से तौबा कर रही हैं।