- आइसक्रीम की स्टिक से तैयार हो रहा दुर्गा पूजा पंडाल

- आकर्षण का केंद्र होगा पंडाल, अब तक पांच लाख स्टिक का हो चुका यूज

<- आइसक्रीम की स्टिक से तैयार हो रहा दुर्गा पूजा पंडाल

- आकर्षण का केंद्र होगा पंडाल, अब तक पांच लाख स्टिक का हो चुका यूज

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: आइसक्रीम स्टिक के कई तरह के यूज आपने देखे होंगे। लेकिन इस बार आप को इन स्टिक से बने दुर्गा पूजा पंडाल को देखने का मौका मिलेगा। सिटी के सबसे फेमस बारवारियों में शामिल दरभंगा दुर्गा पूजा बारवारी समिति इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को आइसक्रीम स्टिक से तैयार करा रही है। जिसे देखना सिटी के लोगों के लिए बिलकुल नया एक्सपीरियंस होगा। पंडाल को खास तरीके से तैयार कराने में जुटे बारवारी कमेटी के लोग भी इसे लेकर खासे उत्साहित हैं।

अभी तक पांच लाख से अधिक स्टिक का यूज

दुर्गा पूजा पंडाल को तैयार करने में अभी तक पांच लाख से अधिक आइसक्रीम स्टिक का यूज किया जा चुका है। कमेटी के मेंबर्स ने बताया कि अभी तक सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि पूरे पंडाल को तैयार करने में कितनी स्टिक यूज होगी। लेकिन इसे खास बनाने के लिए किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए कोलकता से आए बीस कारीगर लगभग ख्0 घंटे तक कार्य कर रहे हैं। जिससे समय पर पंडाल तैयार कराने का कार्य किया जा सके।

अप्रैल से शुरू हो गई थी तैयारी

दरभंगा बारवारी की ओर से तैयार कराए जा रहे इस खास पंडाल को बनवाने के लिए अप्रैल से ही कार्य शुरू हो गया। असिस्टेंट सेक्रेटरी संजय मुखर्जी ने बताया कि पंडाल की थीम पर अप्रैल मंथ से कार्य शुरू हो गया। इसके बाद कोलकाता में इसका मॉडल तैयार कराया गया। फिर इसे आइसक्रीम स्टिक से तैयार कराने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ी। इसके बाद तीन मंथ पहले से आइसक्रीम स्टिक का ऑडर दिया गया। जिससे पंडाल को तैयार कराने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आ सके। कोलकाता से आए कारीगरों को भी कई मंथ पहले से बुक कर लिया गया। जिससे दुर्गा पूजा पंडाल को तैयार कराने के समय कारीगर की दिक्कत ना हो सके।

राजस्थानी महलों की शैली

दरभंगा बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से तैयार कराया जा रहा दुर्गा पूजा पंडाल राजस्थानी महलों की शैली पर बनाया जा रहा है। संजय मुखर्जी ने बताया कि दुर्गा पूजा को हर साल नए अंदाज में आयोजित करने के लिए कमेटी की ओर से लगातार पिछले कई सालों से नया एक्सपेरिमेंट किया जाता है। लास्ट इयर भी कमेटी ने अलग-अलग तरीके के बटन का यूज करके पंडाल को तैयार कराया था। इसी को देखते हुए इस बार आइसक्रीम स्टिक का यूज पंडाल के निर्माण में किया जा रहा है। पंडाल के बाहर के मॉडल के साथ ही अंदर का इंटीरियर भी राजस्थानी शिल्प कला से प्रेरित रहेगा। पंडाल को राजस्थानी लुक देने के लिए उसे खास तरीके से तैयार किया जा रहा है। जो दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंचने वाले लोगों को नया एक्सपीरियंस देगा।