शिव की भक्ति करने का मौका
षष्ठी के मौके पर वेडनेसडे को भुइयांडीह में भुइयांडीह एरिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा बनाए जाने वाले पंडाल का भी इनॉगरेशन हुआ। पंडाल का इनॉगरेशन ऑर्गेनाइजर दुलाल भुइयां की मां के हाथों हुआ। इस साल इस पंडाल में कैलाश पर्वत का चित्रण किया गया है। पर्वत के साथ भगवान शिव की ध्यान मग्न अवस्था को पेश किया गया है। साथ हरी उनके नंदी बैल को भी दर्शाया गया है। इस पंडाल में मां दुर्गा के साथ-साथ भगवान शिव की भक्ति करने का भी मौका मिलेगा।

उठाएं पपेट प्रोग्राम का लुत्फ

काशीडीह में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह काशीडीह दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से बनाए गए पंडाल को वेडनसडे को विजिटर्स के लिए ओपेन कर दिया गया। इस पंडाल में पपेट प्रोग्राम भी दिखाया जा रहा है। जो विजिटर्स के लिए सबसे बड़ा अट्रैक्शन रहेगा। करीब 15 लाख रुपए की लागत से बनाए गए इस पंडाल में इस साल मुंबई और अरब कंट्री के बीच स्थित हिंद महासागर का चित्रण किया गया है। जिसमें बीच में मंदिर बनाया गया है। थर्सडे को एग्रिको पंडाल की ओपेनिंग हुई। एग्रिको दुर्गा एंड काली पूजा समिति की ओर से 6 लाख रुपए की लागत से बनाए गए इस पंडाल को इस साल हिमालय पर्वत का रूप दिया गया है। 60 फुट हाइट के इस पंडाल में 35 फुट की भगवान शिव की प्रतिमा बनाई गई हैं जिन्हें कलाश पर्वत पर ध्यान लगाते हुए दिखाया गया है। पंडाल के दोनों साइड से सीढियां बनाई गई हैं। विजिटर्स सीढियों के सहारे ऊपर जाकर पहले भगवान शिव और फिर नीचे उतरते वक्त मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। इस पंडाल में आपको हिमालय की सैर सा एक्सपीरियंस मिलेगा।

फील करें गांव का माहौल
सिदगोड़ा सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का भी वेडनेसडे को इनॉगुरेशन हुआ। इनॉगरेशन के मौके पर प्रेजेंट रहे कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी अजय सिंह ने रिबन काटकर पंडाल का इनॉगरेशन किया.  कमिटी द्वारा इस साल काफी भव्य पंडाल बनाया गया है। इस साल पंडाल के माध्यम से एक गांव को प्रेजेंट किया गया है। जिसमें कई सारी झोपडियां, एक बगिया, भगवान शिव का एक मंदिर, पूजा करती हुई एक औरत आदि के चित्रण को काफी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। इस पंडाल में आकर आपको गांव के खुशनुमा माहौल का मजा मिलेगा।

Report by: jamshedpur@inext.co.in