दो पक्षों की भिड़ंत में कई लोगों को आई चोटें, जम कर हुआ बवाल

जवानों ने संभाला मोर्चा, ऐतिहात के तौर पर पुलिस तैनात

KAUSHAMBI(JNN): सिराथू ब्लाक के रामसहायपुर गांव में शनिवार को मतदान के दौरान बूथ के अंदर प्रचार व फर्जी वो¨टग के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हल्की झड़प के बाद पुलिस ने सभी को बूथ के बाहर कर दिया। गांव में आकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।

दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी

दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर में कई लोग जख्मी हो गए। एक युवक को गंभीर चोटें आईं है। उसे सिराथू पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। एक प्रत्यासी की कार को भी लोगों ने तोड़ दिया। जानकारी के बाद गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएम व एसपी ने भी गांव का दौरा कर स्थित जानी है।

बूथ पर प्रचार को लेकर हुआ विवाद

रामसहायपुर गांव में शनिवार की सुबह मतदान शुरू होने के बाद से ही पूरा गांव दो खेमें में बंट गया। आधे गांव के लोग एक सपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में थे तो आधे गांव के लोग निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष ले रहे थे। सुबह लगभग दस बजे मतदान के लिए गांव के लोग प्राथमिक विद्यालय के बूथ में जमा थे। उसी सयम कुछ लोगों ने एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया। साथ ही कुछ लोगों ने बूथ में फर्जी वो¨टग कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

बूथ से गांव पहुंचते ही शुरू हुआ विवाद

लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को बूथ से बाहर कर दिया। जैसे ही लोग गांव आए आपस में मारपीट कर शुरू कर दी। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर में गांव के सोनू पांडेय (35) पुत्र शिवसहाय के सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोट आ गई,

स्थानीय अस्पताल में सभी भर्ती

जबकि गांव के कई अन्य लोग को हल्की चोटे आई है। गंभीर हालत में सोनू को पीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन ने कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई। एसडीएम सिराथू लालजी शुक्ला का कहना है कि बूथ पर इस तरह की घटना नहीं हुई है। गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। स्थित को नियंत्रित कर लिया गया है।

नोडल अधिकारी ने जारी किया निर्देश

गांव मे विवाद के बाद नोडल चुनाव अधिकारी व एएसपी ओपी पांडेय ने घटना को लेकर मातहतों को कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहाकि विवाद करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। किसी पर कोई संदेह हो तो उन्हें गिरफ्तार कर लें। किसी भी तरह के विवाद को निर्यत्रित करने के लिए पुलिस हल्की सख्ती का प्रयोग कर सकती है।