क्षेत्र की जनता ने बहुत अच्छी वोटिंग की है। जीत सुनिश्चित है। जनता को इसका मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है।

-डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ शहर से भाजपा प्रत्याशी

शहर की जनता ने सपा सरकार के विकास के नाम पर वोट दिया है। जीतना तो तय है साथ ही इस बार कांग्रेस और सपा गठबंधन तीन सौ से अधिक सीट जीतकर इतिहास रच देगा।

-रफीक अंसारी, मेरठ शहर से सपा-कांग्रेस प्रत्याशी

शहर की जनता गुंडागर्दी से परेशान है। उसको पता है कि बसपा की सरकार ही अच्छी कानून व्यवस्था को प्रदेश में ला सकती है। जनता ने मतदान कर दिया है। 11 मार्च को जब परिणाम आएंगे तो वह चौंकाने वाले होंगे।

-पंकज जौली, मेरठ शहर से बसपा प्रत्याशी

शहर की जनता ने सपा, बसपा और भाजपा की सरकार देखी है। जनता इन तीनों से परेशान हो चुकी है। जनता इस बार परिवर्तन चाहती है।

-ज्ञानेंद्र शर्मा, मेरठ शहर से रालोद प्रत्याशी

--------

लोकतंत्र के यज्ञ में आहूति देकर अच्छा लग रहा है। मेरठ तो हम जीत ही रहे हैं। प्रदेश में भी बीजेपी जीतेगी। ऐसा मेरा भरोसा है।

-डॉ। सोमेन्द्र तोमर, मेरठ दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी

चुनाव में वोट डालकर बहुत अच्छा लग रहा है। क्षेत्र की जनता का मुझे खूब प्यार मिल रहा है। आगे नतीजे बताएंगे।

-हाजी याकूब कुरैशी, मेरठ दक्षिण से बसपा प्रत्याशी

---------

मैं तो क्षेत्र का जनप्रतिनिधि हूं, परिवार के साथ वोट देकर अच्छा लग रहा है। बीजेपी के लिए प्रदेश और देश प्राथमिक हैं। क्षेत्र की जनता जमकर वोट कर रही है, उनकी पार्टी मेरठ और प्रदेश हर जगह जीत रही है।

-राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद