- मसीही समुदाय ने प्रभु यीशु के फिर से जी उठने की मनाई खुशियां

- चर्चेज से लेकर घरों तक दिखी ईस्टर फेस्टिवल की रंगत

VARANASI

हजारों साल पहले एक शुक्त्रवार को इंसानियत के दुश्मनों ने परमेश्वर के बेटे प्रभु यीशु को क्रूस पर लटका दिया था। पूरी इंसानियत इस क्रूरता से दहल गई। पर यह क्या मरने के तीसरे दिन प्रभु यीशु रविवार ईस्टर को फिर से जी उठे। दुनिया को दुखों से निजात दिलाने के लिए प्रभु का फिर से जी उठना लोगों के लिए खुशी का सैलाब लेकर आया। हर तरफ खुशियां बिखरी दिखायी देने लगीं। प्रभु जी उठे हैं अब किसी को कोई दुख नहीं होगा। हर किसी के चेहरे पर मुस्कान होगी। प्रभु के जी उठने की खुशी में चर्चेज से लेकर घरों तक आकर्षक सजावट की गयी। चर्चेज में स्पेशल पे्रयर का आयोजन हुआ और लोगों ने ईस्टर बन खिला कर एक- दूसरे को मुबारकबाद दी।

धूमधाम से मनाया पर्व

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में फेस्टिवल का उत्साह दिखा। चर्जेज में स्पेशल प्रेयर का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए। वे सुबह-सुबह अपने हाथों में कैंडिल लेकर चर्च गये और वहां प्रेयर किया। कैंटोन्मेंट स्थित सेंट मेरीज चर्च में फादर युजीन जोसफ, लाल गिरजाघर में सीएनआइ लखनऊ डायसिस के धर्माध्यक्ष बिशप पीटर बलदेव, सेंट पॉल चर्च सिगरा में रेव्ह। सैम जोशुआ सिंह, सेंट थॉमस चर्च गोदौलिया में रेव्ह न्यूटन स्टीफंस, बेथेल फुल गॉस्पल चर्च महमूरगंज में रेव्ह अरविंद थॉमस, चर्च ऑफ बनारस में रेव्ह बेन जॉन, सीएनआई तेलियाबाग चर्च में रेव्ह आदित्य कुमार व ईसीआई चर्च में रेव्ह नवीन जॉय की अगुआई में प्रार्थना सभा संपन्न हुई। कैंटोन्मेंट स्थित सेंट मेरीज चर्च में फादर युजीन जोसफ, लाल गिरजाघर में रेव्ह। संजय दान, सेंट पॉल चर्च सिगरा में रेव्ह। सैम जोशुआ सिंह, सेंट थॉमस चर्च गोदौलिया में रेव्ह न्यूटन स्टीफंस, बेथेल फुल गॉस्पल चर्च महमूरगंज में रेव्ह अरविंद थॉमस, चर्च ऑफ बनारस में रेव्ह बेन जॉन, सीएनआई तेलियाबाग चर्च में रेव्ह आदित्य कुमार व ईसीआई चर्च में रेव्ह नवीन जॉय की अगुआई में प्रार्थना सभा संपन्न हुई। घरों और चर्चेज में लोगों ने प्रभु के जी उठने की खुशी में एक से बढ़कर एक कैरल गाये। सोमवार को लाल गिरजाघर में शाम को ईस्टर मेले का आयोजन किया जायेगा।