-बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे के गले मिले

-घर-घरह जाकर दी ईद की मुबारकबाद

-सोमवार की सुबह नौ बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ

-तीन दिन चलेगा कुर्बानी का सिलसिला

JAMSHEDPUR : सिटी में आज बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के साथ गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मस्जिदों में नमाज अता की गई। सुबह नौ बजे से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद लोग अपने दोस्तों को करीबियों के घर गए और उन्हें मुबारकबाद देने के साथ ही सेवईयां खाई और खिलाई।

यहां पढ़ी गई इर्द की नमाज

सिटी में बकरीद की खास नमाज जाकिर नगर की इमाम हुसैनी मस्जिद, कपाली स्थित मस्जिद हजरत अली, साकची जामा मस्जिद, हुसैनी मिशन साकची, मानगो जाकिर नगर की शिया जामा मस्जिद, गौशाला मस्जिद, आमबगान ईदगाह, बागबेड़ा ईदगाह, धतकीडीह ईदगाह, धतकीडीह मस्जिद, जुगसलाई की गुल मीनार मस्जिद, जुगसलाई ईदगाह, मानगो आजादनगर ईदगाह, जाकिर नगर की अहले हदीस मस्जिद, कपाली अहले हदीस मस्जिद, नूरी मस्जिद मानगो, बारी मस्जिद मानगो, टेल्को मस्जिद, टिन प्लेट मस्जिद, बर्मामाइंस ईदगाह सहित अन्य जगहों पर अता की गई।

तीन दिन चलेगा कुर्बानी का सिलसिला

बकरीद इस्लाम की सबसे बड़ी ईद मानी जाती है, जो नबी हजरत इस्माइल अ। की याद में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अल्लाह के हुक्म से नबी हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बान करने के लिए मैदान में ले गए और आंख पर पट््टी बांध कर उनकी गर्दन पर छुरी फेर दी। लेकिन जब पट्टी हटाई तो देखा हजरत इस्माइल जिंदा हैं और उनकी जगह एक दुंबा जिबह हो गया। इसका जश्न तीन दिन तक मनाया जाता है। कुर्बानी का सिलसिला भी तीन दिन तक चलेगा।