साहित्यिक संस्था गुफ्तगू ने हिन्दुस्तानी एकेडेमी में किया आयोजन

साहित्य समारोह में हुआ कवि सम्मेलन व पुस्तक विमोचन

ALLAHABAD: साहित्यिक व सामाजिक संस्था गुफ्तगू ने रविवार को साहित्य समारोह का आयोजन किया। हिन्दुस्तानी एकेडेमी में आयोजित समारोह के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले शहर के आठ विशिष्टजनों को शान-ए-इलाहाबाद से सम्मानित किया गया।

संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर एनसीजेडसीसी के निदेशक गौरव कृष्ण बंसल, वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्र, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी, डॉ। कृष्णा सिंह, डॉ। रोहित चौबे, रमोला रुल लाल, अखलाक अहमद व शिवा कोठारी को शान-ए-इलाहाबाद से सम्मानित किया।

एक अन्य सत्र में कैंपस काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिर्जापुर के संतलाल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर प्रवेश शिवम व तीसरा स्थान धीरेन्द्र धवन को मिला। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शायर एमए कदीर व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश नारायण शर्मा की मौजूदगी में मनमोहन सिंह के काव्य संग्रह 'तन्हा नहीं रहा तन्हा' का विमोचन किया गया।

संचालन गुफ्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी व डॉ। पीयूष दीक्षित ने किया। समारोह में धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, नरेश कुमार महरानी, प्रभाशंकर शर्मा, शिव पूजन सिंह, संजय सागर, विनय श्रीवास्तव, रोहित त्रिपाठी, अनुराग अनुभव, डॉ। जगदीश खत्री, सरदार अजीत सिंह, लखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।