- 24 को यूपी की 12 सीटों पर होगी वोटिंग

- सपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है यह दौर

LUCKNOW: गुरुवार को प्रदेश में तीसरे फेज के लिए क्ख् लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले इलेक्शन के लिए प्रचार समाप्त हो गया। इसमें कई नामचीन हस्तियों की किस्मत दांव पर है। जिसमें मुलायम सिंह, अमर सिंह, हेमा मालिनी, सलमान खुर्शीद का नाम शामिल है।

यह है ख्009 का सीन

ख्009 में यहां इन सीटों में सपा के पास पांच, कांग्रेस के पास दो, भाजपा और आरएलडी के पास दो-दो और एक सीट बीएसपी के पास थी। अखिलेश यादव फिरोजाबाद और कन्नौज दो सीटों से चुनाव लड़े थे, उन्हें दोनों सीटों पर जीत हासिल हुई तो फिरोजाबाद सीट छोड़ दी। फिरोजाबाद में हुए उपचुनाव में अखिलेश की वाइफ डिंपल यादव को कांग्रेस कैंडीडेट राज बब्बर ने हरा दिया था। ख्0क्ख् में जब अखिलेश यादव प्रदेश के सीएम बने तो कन्नौज से उनको इस्तीफा देना पड़ा। इस बार डिंपल यादव यहां से निर्विरोध निर्वाचित चुनीं गयीं थी। इस बार सपा ने फिरोजाबाद से राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को टिकट दिया है। ख्009 में एटा से निर्दल कैंडीडेट के रूप में जीत हासिल करने वाले कल्याण सिंह की जगह इस बार उनके बेटे राजवीर सिंह बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं।

सलमान खुर्शीद के भाग्य का भी होगा फैसला

इस फेज में फरुर्खाबाद से कांग्रेस कैंडीडेट सलमान खुर्शीद का भी फैसला होना है। सलमान खुर्शीद ख्009 में चुनाव जीतने के बाद कई विवादों में रहे थे। यहां सलमान खुर्शीद का मुकाबला बीएसपी के जयवीर सिंह, और सपा के रामेश्वर सिंह और बीजेपी के मुकेश राजपूत से है।