ग‌र्ल्स में दिखा वोटिंग का उत्साह

BAREILLY:

-फोटो रेनू, क्रांति, धीरज

शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में छोटी विहार मोहल्ले से वोट डालने पहुंची धीरज, क्रांति और रेनू ने बताया कि वह इस बार पहली बार मतदान किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लगा। ग‌र्ल्स का कहना था कि युवाओं को मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए। वह तो मतदान करने के लिए पहले से ही उत्साहित थी।

मंडप से मतदान केन्द्र

-फोटो -धर्मेन्द्र गंगवार निशा।

शादी के लिबास में एक दुल्हन मंडप से फेरा लेने के बाद दूल्हे के साथ सीधे मतदान केन्द्र पहुंची। मतदान केन्द्र पर शादी जोड़े में पहुंचे धर्मेन्द्र गंगवार और दुल्हन निशा गंगवार ने कहा कि फ्यूचर सिक्योर करना है तो मतदान करना जरूरी है। यदि पब्लिक मतदान नहीं करेगी तो अच्छी सरकार नहीं बनेगी। अच्छी सरकार बनानी है तो मतदान जरूरी है। अच्छी सरकार ही हमारे उत्तर प्रदेश का विकास कर सकती है।

मरीजों में भी दिखा उत्साह

फाेटो - 3,4

वोट का उत्साह युवा और बुजुर्गो के साथ मरीजों में खूब दिखा। कई मरीज तो व्हील चेयर और हॉस्पिटल से छुट्टी कराने के बाद सीधे मतदान केन्द्र मतदान केन्द्र पहुंच गए, जिनमें कई मरीज ऐसे थे, जिन्हें एक-एक लोग संभालने में लगा हुआ था। छोटी विहार से मतदान करने पहुंचे रिहाना वी, चमन, मुशाहिद और परवीन का कहना था कि वह बीमारी के चलते मतदान करने नहीं आ पा रहे थे, जिसके बाद वह मतदान करने कार से पहुंचे हैं। यहां पर उन्हें संभालने के लिए भी उनके साथ अलग से लोग आए हुए है।

फोटो क्लिक करने पर पहुंचा हवालात

प्रशासन ने इस बार मतदान केन्द्र पर फोन ले जाना या मतदान केन्द्र पर फोन से बात करना और फोटो क्लिक करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी आशू मतदान केन्द्र पर मोबाइल से बात कर रहा था। पुलिस ने उसे एक बार हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर बारादरी थाना हवालात में डाल दिया।

दो घंटा देर से शुरू हुई पोलिंग

मीरगंज थाना क्षेत्र के गोरालोकनाथपुर के निवासियों ने पुल का निर्माण नहीं होने के चलते मतदान बहिष्कार की धमकी दी थी, जिससे प्रशासन में हड़कम्प मच गया। प्रशासन ने इसके लिए ट्यूजडे शाम को ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। प्रशासन के काफी समझाने के बाद ग्रामीण सुबह को मतदान के लिए तैयार हो गए। इसी कारण करीब दो घंटे देर से मतदान शुरू हो सका।