- 10 पदों के लिए 35 नामांकन दाखिल

-बारिश के बावजूद नजर आया इलेक्शन फीवर

DEHRADUN:

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में फ्भ् उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। शुक्रवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में क्0 पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए। इनमें तीन पद पर एक-एक प्रत्याशी, जबकि दो पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है।

पुलिस से होती रही नोकझोंक

डीएवी कॉलेज में फ्क् अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद पर इस बार चार उम्मीदवार सौरभ मंमगाई, अश्वनी पांडे, शुभम सिमल्टी, विकास नेगी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद और सह सचिव पद पर पांच-पांच दावेदार जबकि विवि प्रतिनिधि के लिए सर्वाधिक सात प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह से भारी बारिश के चलते डीएवी में इलेक्शन फीवर का पूरा असर देखने को मिल रहा था। जैसे ही नोमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई सभी संगठन अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर कॉलेज परिसर में पहुंच गए। इसके बाद शक्ति प्रदर्शन भी हुआ। नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कई बार पुलिस की छात्रों के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

डीबीएस में चुनाव आज : ख्0ब्ब् मतदाता, 7म् दावेदार

डीबीएस पीजी कॉलेज में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा, जो क्.फ्0 बजे तक चलेगा। इसके बाद ढाई बजे से मतगणना की जाएगी। शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि कॉलेज के ख्0ब्ब् मतदाता 7म् दावेदारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

बिना आईकार्ड नहीं डाल पाएंगे वोट

कॉलेज के प्राचार्य डा। ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 7म् प्रत्याशियों के बीच चुनाव होना है। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों पदों पर एबीवीपी और एनएसयूआई में मुकाबला है। विवि प्रतिनिधि पद के लिए सर्वाधिक ब्ख् प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष के लिए क्ब्, कोषाध्यक्ष ब् और सहसचिव पद के लिए क्ख् प्रत्याशियों के बीच चुनावी भिड़ंत होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी डा। शैल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर आईकार्ड के आधार पर मतदान होगा।