राजधानी में जनवरी में अचानक घटा क्राइम ग्राफ

पुलिस महकमे का दावा, सत्यापन और चेकिंग अभियान का है असर

DEHRADUN:

क्या शहर के अपराधी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं? दून पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो सिटी का क्राइम ग्राफ चुनाव की घोषणा होने के बाद से अचानक गिरा है। ये चर्चा आम लोगों में है कि अक्सर चुनाव आते ही क्राइम घट जाता है।

कुल ख्क् मामले ही सामने आए

दून के लिए साल ख्0क्7 एक अच्छी खबर ले कर आया है। दून में जनवरी में क्राइम ग्राफ में काफी कमी दर्ज हुई है। लूट, हत्या, बलवा, नकबजनी, वाहन चोरी, अन्य चोरी, बलात्कार, अपहरण जैसे मामलों में काफी गिरावट आई है। नवंबर ख्0क्म् में जहां म्8 मामले दर्ज हुए वहीं दिसंबर ख्0क्म् में म्म् मामले सामने आए। इधर जनवरी ख्0क्7 में अब तक कुल ख्क् मामले ही सामने आए हैं। जिससे पुलिस महकमा भी अपने कार्यशैली को लेकर संतुष्ट नजर आ रहा है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल का मानना है कि जब से पुलिस विभाग अलग अलग स्तर पर व्यापक रूप से अभियान चला रखा है। तब से ही क्राइम ग्राफ में काफी कमी देखने को मिली है, जो अभियान पुलिस द्वारा व्यापक रूप से चलाए जा रहे हैं उसमें सत्यापन अभियान भी महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान को भी वे इसका मुख्य कारण मानती हैं।

हम लगातार शहर के क्राइम ग्राफ को कम करने के लिए प्रयासरत हैं। आचार संहिता लगते ही पुलिस अधिक सक्रिय हो गई है। जब से पुलिस ने चेकिंग अभियान, सत्यापन अभियान चलाया है। क्राइम ग्राफ में गिरावट आई है।

स्वीटी अग्रवाल, एसएसपी देहरादून

एक नजर आंकड़ों पर--

मामला नवंबर दिसंबर जनवरी

लूट ख् भ् -

हत्या फ् क् -

बलवा क्0 ख् क्

नकबजनी 8 क् क्

वाहन चोरी ख्फ् ख्0 म्

अन्य चोरी 9 ख्फ् 8

बलात्कार म् क् ख्

अन्य अपहरण भ् ख् -

दहेज हत्या - क् -

गंम्भीर रूप से घायल ख् म् ख्

आत्महत्या के लिए उकसाना- ब् क्