- मतदाता पुनरीक्षण अभियान का दौर शुरू

- सितंबर में जारी होगी नई वोटर्स लिस्ट

Meerut : कैंट बोर्ड में मौजूदा सभासदों के कार्यकाल में भले ही एक वर्ष का समय शेष है, लेकिन अगले कैंट बोर्ड चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बुधवार को इस कड़ी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कैंट बोर्ड का लक्ष्य है कि क्भ् सितंबर तक नई मतदाता सूची तैयार कर ली जाए।

ये है लक्ष्य

बुधवार को कैंट बोर्ड की ओर से नई मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश जारी हुए। इसके लिए कैंट बोर्ड के कर्मचारियों को क्षेत्रवार आवंटन होगा। वे घर-घर जाकर उन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे जो कैंट में म् माह या उससे अधिक समय ये रह रहे हों। क्भ् सितंबर तक नई मतदाता सूची के पब्लिश करने लक्ष्य रखा गया है। इस बीच प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां और सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि मौजूदा मेंबर्स का टेन्योर क्फ् जून, ख्0क्भ् तक है।

ये हैं मौजूदा वोटर्स

वैसे तो कैंट बोर्ड में सिविल पॉपुलेशन एक लाख से अधिक है लेकिन मौजूदा समय में कैंट बोर्ड में म्7 हजार सिविल वोटर्स हैं। आर्मी वोटर्स की बात करें तो यह संख्या अब बढ़कर ख्म् हजार पहुंच गई है। आर्मी के लिए भी यही नियम होता है कि अगर उनकी पोस्टिंग छह माह पुरानी है तो वे मतदाता बन सकते हैं।

अब ये वार्ड होगा आरक्षित!

कैंट बोर्ड में कुल आठ वार्ड हैं। इसमें से एक वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होता है। मौजूदा आंकड़ों और जनगणना के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि वार्ड संख्या सात आरक्षित हो सकता है। पिछली बार वार्ड छह आरक्षित था। वैसे अंतिम निर्णय अक्टूबर के बाद होगा।

आरक्षित महिला वार्ड का होगा ड्रॉ

कैंट बोर्ड के नियमों के अनुसार आठ में से तीन वार्ड महिलाओं के लिए भी आरक्षित होंगे। गत बार वार्ड संख्या चार, सात और आठ को महिला आरक्षित घोषित किया गया था। इस बार ये तीनों वार्ड आरक्षण से मुक्त होंगे। शेष एक, दो, तीन, पांच और छह के बीच ही ड्रॉ के जरिए महिला वार्ड चुना जाएगा। कैंट बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया दिसंबर-जनवरी में अपनाई जाएगी।

'मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कवायद शुरू कर दी गई है। घर-घर जाकर हम छावनी के मतदाताओं को रजिस्टर करेंगे। क्भ् सितंबर, ख्0क्ब् को नई मतदाता सूची जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.'

- एमए जफर, पीआरओ, कैंट बोर्ड