- एचटी तार टूटा, छत पर खेल रहा बालक बाल-बाल बचा

-कई बार जर्जर तार बदलने के लिए लोग कर चुके हैं कंप्लेन

CHANDAULI: बिजली विभाग की लापरवाही क्ख् वर्षीय बच्चे के जान पर बन आयी। यह संजोग ही था कि कोई अनहोनी नहीं हुई .नगर के वार्ड दो शास्त्री नगर में मकान के ऊपर से गुजर रहा हाई टेंशन तार ख्9 अक्टूबर की दोपहर में अचानक टूट गया। इस दौरान तार में करेंट प्रवाहित नहीं था, नहीं तो एक क्ख् वर्षीय बालक के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। एचटी तार टूटने के पूर्व इस जर्जर तार को बदलने के लिए नागरिक कई बार एक्सईएन से लिखित में कंप्लेन कर चुके हैं। वावजूद इसके तार नहीं बदला गया। नागरिकों ने तत्काल जर्जर तार बदलने की मांग की है। शास्त्री नगर में गुरुवार की दोपहर में आयुष कुमार सिंह क्ख् वर्ष पुत्र संजीव सिंह अपने घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान अचानक एचटी का तार टूट गया और बालक उसकी चपेट में आ गया। उसे हल्की चोटें भी आईं। संयोग अच्छा था कि उस दौरान एचटी के तार में करेंट नहीं था। बालक के पिता ने विभागीय लापरवाही से नाराज होकर पुलिस के जिला कंट्रोल रूम में जानकारी दी। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने आकर टूटे तार को काटकर अलग किया। बालक के पिता का आरोप है कि उन्होंने कई बार एचटी के जर्जर तारों को बदलने के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया बावजूद इसके तार नहीं बदले गए। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।