- जान से मारकर शव को गायब कर देने की युवक को मिली थी धमकी

PATNA/ HAZIPUR : लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर पंचायत के कमालपुर गांव में मंगलवार के अहले सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के लोगों को जैसी ही इसकी खबर मिली, दौड़ते-भागते घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने शव की पहचान कमालपुर गांव के ही प्रमोद कुमार (फ्भ्) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सुचना लालगंज थाना को दी। लालगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को अपने क?जे में ले लिया। मृतक युवक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता रामनाथ भगत के बयान पर गांव के ही रत्नेश भगत पर हत्या कर शव फेंक देने का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि युवक बिजली मिस्त्री का काम करता था।

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही प्रमोद की झड़प रत्नेश भगत नामक युवक के साथ हुई थी। रत्नेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और कहा था कि शव कहां गायब कर देंगे कोई पता भी नहीं लगा सकेगा। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था पर उसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा। मृतक होली में बाहर से घर आया था और जिस ठेकेदार के अधीन काम करता था उससे सोमवार को ही उससे पैसा मिला था। मृतक के परिजनों को संदेह है कि रत्नेश किसी और के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। मृतक की पत्नी मां-पत्नी चैर बच्चों का रोते-राते बुरा हाल है।

मशरक के युवक की पुणे में मौत

वहीं छपरा स्थित मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक ख्फ् वर्षीय जितेन्द्र कुमार महतो पचखंडा गांव के मंशी महतो का पुत्र बताया जाता है। वह महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राइवेट कंपनी का ट्रक चलाता था। बताया जाता है कि गत दिनों वह पुणे से ट्रक लेकर जा रहा था कि बस से टक्कर हो गयी और जितेन्द्र कुमार महतो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। युवक के परिजन व रिश्तेदार उसका शव लेकर मंगलवार को घर पर पहुंचे। शव जैसे ही घर पहुंचा इसे देख उसके घर में कोहराम मच गया।