-कुलीबाजार इलेक्ट्रिसिटी लाइन (कंडक्टर) हटाते ही टूटकर गिरा इलेक्ट्रिसिटी पोल

KANPUR: केस्को के इलेक्ट्रिसिटी पोल इलेक्ट्रिसिटी लाइन (कंडक्टर) के सहारे खड़े हैं। कंडक्टर हटते ही इलेक्ट्रिसिटी पोल टूटकर गिर जाते हैं। मंडे को कुलीबाजार बूचड़खाना में ऐसा ही हुआ। एरियल बंच कंडक्टर के लिए जैसे डाग कंडक्टर हटाया गया। एक इलेक्ट्रिसिटी पोल टूट गया। इतना ही नहीं इस पोल के सहारे(डबलपोल) पर रखा ट्रांसफॉर्मर तेजी से गिरने लगा, जिससे भगदड़ मच गई। बिजली चोरी रोकने के लिए एरियल बंच कंडक्टर बिछा रहे इम्प्लाई और वहां से गुजर रहे लोग भाग खड़े हुए।

िबजली न होने से बचा हादसा

ये तो अच्छा था कि एरियल बंच कंडक्टर बिछाने के लिए कुलीबाजार बूचड़खाना फीडर का शटडाउन इम्प्लाइज ने ले रखा था। वरना इलेक्ट्रिसिटी पोल गिरने और ट्रांसफॉर्मर लटकने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

रात भर रहेगा अंधेरा

डबल पोल में से एक पोल टूटने और लटके ट्रांसफॉर्मर को सही करने के लिए क्रेन बुलाई गई। असिसटेंट इंजीनियर बसन्त सिंह ने बताया कि पोल टूटने के कारण कुलीबाजार बूचड़खाना के एक ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई बंद रहेगी। सुबह प्रॉपर व्यवस्था कर ट्रांसफॉर्मर से पॉवर सप्लाई की जाएगी।

बॉक्स--

रोस्टरिंग खत्म होते ही फाल्ट

मंडे की सुबह 7.भ्भ् से 9.भ्भ् बजे तक सिटी में पॉवर रोस्टरिंग की गई। जैसे ही लाइट आई, वैसे ही नवीन नगर काकादेव सबस्टेशन से निकलने वाले शिवाजी नगर फीडर का स्विच खराब हो गया। फिर लोगो को करीब क्क्.क्भ् बजे ही लाइट मिल सकी। इसी तरह नानकारी का स्विच खराब होने से सुबह 7 से 9.फ्0 बजे तक और फिर दोपहर फ्.क्0 से भ्.फ्0 बजे तक लाइट गायब रही।