1. मेष :
मेष राशि वाले व्यक्ित काफी जिंदादिल और स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। यह नए-नए आइडियाज के साथ अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। साफ शब्दों मे कहें तो इस राशि के लोगों में बॉस बनने की क्वॉलिटी होती है। ऐसे लोग कंपनी को नई ऊंचाईयों पर ले जाते हैं।

यह है कमी : यह लोग ऑफिस टाइम में ही काम करना पसंद करते हैं। इन लोगों से एक्स्ट्रा टाइम में काम करवाना इनके बॉस के लिए टेढ़ी खीर है।

2. Taurus :
वृष राशि के लोग अपनी जॉब के प्रति काफी सीरियस रहते हैं। यानी कि यह ऐसी नौकरी की तलाश में रहते हैं जो स्थाई हो। यह भविष्य को ध्यान में रखकर हर काम करते हैं। काम के प्रति इतने वफादार होते हैं कि चाहे जितना मुश्किल काम इन्हें दिया जाए उसे आसानी से कर लेते हैं।

यह है कमी : इनके अंदर सबसे बड़ी कमी है कि ये किसी चैलेंज को आगे आकर स्वीकार नहीं करते। यानी कि अगर इन्हें काम दे दो तो कर देंगे लेकिन इसके लिए अपनी तरफ से पहल नहीं करते।

3. Gemini :
तेज दिमाग, ऊर्जावान और मुश्किल परिस्थितियों से निपटना यह इनकी खूबी है। यह ऐसे लोग हैं जो कंपनी के क्लाइंट को आसानी से हैंडल कर लेते हैं। इस राशि के लोग मार्केटिंग या एडवरटाईजिंग में आसानी से करियर बना सकते हैं।

यह है कमी : यह अतिउत्साही हो जाते हैं जिस कारण कभी-कभी नुकसान कर बैठते हैं।

4. Cancer :
कर्क राशि के लोग सिक्योरिटी ऑफ जॉब और फ्यूचर के बारे में ही चिंतित रहते हैं। ऐसे लोग अपने कुलीग के साथ फ्रेंडली रहते हैं और काम का एक अच्छा माहौल पैदा करते हैं।

यह है कमी : ये लोग काफी इमोशनल होते हैं।

5. Leo :

सिंह राशि के लोग काम के प्रति काफी कंसिस्टेंट रहते हैं। यह हमेशा अपने स्किल सेट्स को बढ़ाने में लगे रहते हैं। यह पैदाइशी लीडर होते हैं और टीम की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम होते हैं। यही वजह है यह अपने काम को हमेशा बेहतर करते हैं।

यह है कमी : ये हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं जिसके चलते अपने ट्रैक से भटक जाते हैं।

6. Virgo :
कन्या राशि के लोग परफेक्शनिस्ट कहलाते हैं। इन्हें कोई काम सौंपा जाए तो उसे अंत समय तक बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं। इन्हें ढिलमुल रवैये से सख्त नफरत होती है। यानी कि काम करते हैं तो अच्छा करते हैं नहीं तो उसे छूते नहीं।

यह है कमी : इनकी परफेक्शनिस्ट वाली आदत के चलते अक्सर यह बॉस से भिड़ जाते हैं।

7. Libra :
तुला राशि के लोग वर्कप्लेस में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। यह प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच आसानी से सामंजस्य बैठा लेते हैं। यह अपने कुलीग के साथ काफी फ्रेंडल रहते हैं।

यह है कमी : इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि तनाव में होने के बावजूद बेहतर काम करके दिखलाते हैं।

8. Scorpio :
वृश्चिक राशि के लोग काफी कांफिडेंट होते हैं। यह अपना स्टैंडर्ड खुद तय करते हैं। यानी कि हर बार काम को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

यह है कमी : इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमी है कि यह वर्कप्लेस पर सोशली नहीं रहते।

9. Sagittarius :
धनु राशि के लोग पूरी तरह से आशावादी होते हैं। इन्हें आप हर परिस्थिति में मुस्कुराता हुआ देख सकते हैं। ये फ्रैंक नेचर के होते हैं और यही वजह है कि काम को बेहतरी से पूरा करते हैं।

यह है कमी : अपने बड़बोलेपन के कारण यह गलत समय पर गलत बात बोल जाते हैं।

10. Capricorn :

मकर राशि के लोग इच्छावान और जिम्मेदार होते हैं। यह काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। इन्हें किसी भी तरह की कोई कमी पसंद नहीं आती।

यह है कमी : हार्डकोर प्रोफेशनल के चलते ऐसे लोगों से बात करते समय काफी सोच-विचार करना पड़ता है। क्योंकि यह गलती बहुत जल्दी पकड़ लेते।

11. Aquarius :
कुंभ राशि के लोग काफी इनोवेटिव होते हैं। यह काम को बेहतर बनाने के लिए नए-नए आइडियाज सोचते रहते हैं। यही वजह है कि ये बेहतर काम करते हैं।

यह है कमी : यह अपनी सीमा में बंधे रहना पसंद करते हैं।

12. Pisces :
मीन राशि के लोग एडजेस्टेबल होते हैं। यह किसी भी नई परिस्थिति में आसनी से ढल जाते हैं।

यह है कमी : इनके अंदर सबसे बड़ी कमी है कि यह को-ऑपरेटिव नहीं होते।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk