झूंसी के सरायतकी क्षेत्र में वारदात के बाद पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

ALLAHABAD: झूंसी थाना क्षेत्र के सरायतकी निवासी एक इंजीनियर ने रविवार की शाम घरेलू विवाद मे पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर थाने ले आयी।

विवाद के दौरान किया हमला

झूंसी थाना क्षेत्र के सरायतकी गांव का प्रभात मुखर्जी एनटीपीसी में इंजीनियर है। वह छुट्टी पर घर आया है। रविवार की शाम पत्‍‌नी दीपाली से किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इससे दीपाली लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई।