आधी से उड़े टेंट के खंभें में उतरा करंट, दुल्हन के चचेरे भाई की मौत

रविवार की आधी रात के बाद मौसम का बदला मिजाज तमाम समस्याएं लेकर आया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक रुक गया तो फूलपुर एरिया में हो रही एक शादी में व्यवधान पड़ गया। लड़की के चचेरे भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।

द्वाराचार हो चुका था

मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे विक्रम शाह गांव का है। यहां के फूलचन्द्र यादव की पुत्री संध्या की शादी के लिए जौनपुर जनपद के मुंगरा बादशाहपुर एरिया से बारात आयी थी। रविवार को द्वाराचार की रश्म पूरी हो चुकी थी और विवाह की रस्में पूरी होनी शुरू हो चुकी थी। बारातियों को टेंट लगाकर रोका गया था। रात डेढ़ बजे के करीब आयी तेज आंधी आई। पैक होने के चलते पाइप पंडाल में हवा भर गयी और वह पलट गया। संयोग से पास से गये हाइटेंशन लाइन तार में टेंट की एक लोहे की एक पाइप फंस गयी। तेज हवा से पाइप झूलने लगा तो वह टेंट के भीतर बिछी लोहे की चारपाइयों से टॅच कर गया। इससे हुई स्कार्पिग से टेंट में आग लग गयी तो भगदड़ मच गयी। आग बुझाने के लिये बराती और घराती दौडे। इसमें लड़की का चचेरा भाई जो मुंबई की एक कंपनी में जेई की पोस्ट पर तैनात था, भी शामिल था। उसने जनेटर को बंद किया और पाइप पंडाल पर लगे कपडे़ की आग को बुझाने पहुंच गया। इसमें करंट प्रवाहित होने से वह चपेट में आ गया। इस चक्कर में तीन अन्य लोग झुलस गये। बुरी तरह से झुलस गये इंजीनियर ध्यान चंद्र यादव को शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।