रेल म्यूजियम के प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले कई वर्षो से रेल म्यूजियम की एंट्री फीस नहीं बढ़ी थी। पहली बार रेलवे प्रशासन ने एंट्री फीस बढ़ाई है। पहले एंट्री फीस 5 रुपए थी जो अब 10 रुपए कर दी गई है। वहीं छुकछुकिया में चढऩे वालों को दस रुपए पे करना होगा। उन्होंने बताया कि रेल म्यूजियम अब दोपहर दो बजे से लेकर देर शाम 8 बजे तक खुला रहेगा।