तैमूर को टक्कर देनें वाली स्टार किड
कानपुर। तैमूर को टक्कर देने वाली ये स्टार किड और कोई नहीं बल्कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की नातिन है। इस क्यूट बेबी गर्ल का नाम राध्या है। ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी को शादी के बाद 23 अक्टूबर साल 2017 में एक क्यूट बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा है। ईशा की बेटी की अब तक कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। ईशा ने राध्या के पैदा होने के बाद करीब सात महीने लगा दिए बेटी की तस्वीर फैंस से शेयर करने में। अभी तक तैमूर ही सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से छाए रहते थे। अब उन्हें ईशा देओल की बेटी राध्या अपनी क्यूटनेस से टक्कर देने आ गई है।


ईशा इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
ईशा देओल ने अपनी बेटी का फर्स्ट लुक इंस्टग्राम पर जारी किया। ईशा ने बेटी राध्या की एक तस्वीर पोस्ट कर उसमें कैप्शन लिखा 'राध्या तख्तानी... हमारी डार्लिंग बेटी'। इस कैप्शन के साथ ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी को टैग भी किया। ईशा की बेटी ने तस्वीर में बेबी पिंक कलर की फ्रिल वाली फ्रांक पहनी हुई है। और सिर पर बेबी पिंक कलर की मिक्की माऊस हेड गियर लगाया है। ईशा की बेटी राध्या इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रही हैं। अब तक इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 29, 589 लोगों ने लाइक किया है। ईशा की पोस्ट के रिएक्शन में कोई उनकी बेटी को 'डॉल' कह रहा है तो कोई 'कार्बन कॉपी ऑफ मदर' कह रहा है।
तैमूर को टक्कर देने आई ये स्टार किड दिखती है बहुत क्यूट,हेमा मालिनी से है ये रिश्ता
ईशा ने पोस्ट की थीं बेबी बंप की तस्वीरें
ईशा देओल और भरत ने 29 जून साल 2012 में शादी की थी। बता दें कि ईशा देओल ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेबी बंप की कई तस्वीरें फैंस के लिए पोस्ट की थीं। आज कल एक्ट्रेस का बेबी बंप सोशल मीडिया पर शो करना का चलन काफी पसंद किया जा रहा है। ईशा से पहले सेलीना जेटली और लीजा हेडेन ने भी अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बता दें ईशा ने बेबी बंप के साथ बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थीं पर बेटी की तस्वीर शेयर करने में सात महीने लगा दिए।

अदनान सामी के स्टाफ को कुवैत एयरपोर्ट पर कहा गया 'इंडियन डॉग', अब सुषमा स्वराज करेंगी कार्यवाई

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स, देखें तस्वीरें

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk