RANCHI : नवरात्र में नौ दिनों तक देवी की पूजा करते हैं उनके प्रति श्रद्धा और आस्था पूरे पवित्रता के साथ रखते हैं। चैत्र नवरात्र के इसी पावन दिनों में आई नेक्स्ट ने इज्जत करो कैंपेन चलाया। सात जगहों पर स्टींग के जरिए ईव टीजिंग से जुड़े मामलों को उजागर किया गया। चालीस से ज्यादा लोग सामने आए और खुलकर अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया। महानवमी की पूजा के साथ हमने हमने इस सीरीज के आखिरी दिन आई नेक्स्ट ऑफिस में गणमान्य लोगों की राय जानी। उन्होंने देवी पर सवाल उठाने वालों पर ऑब्जेक्शन उठाते हुए ईव टीजिंग करने वालों पर लगाम लगाने की वकालत की। पैनेल्सि्ट्स ने एक स्वर में कहा कि, ईव टीजिंग का जवाब लड़कियां बोल्ड होकर दें। अगर कोई लड़की ईव टीजिंग की शिकार हो जाती है तो घबराए नहीं हम पुलिस वाले उसके साथ हैं।

उसी वक्त हमें एंटी ईव टीजिंग नंबर 9ब्फ्क्70000फ् पर कॉल करे और बताएं। लड़कियों को ईव टीजिंग पर तुरंत रिएक्ट करना चाहिए। अगर लड़की कंप्लेन करती है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। लड़की की आईडेंटिटी भी नही बताई जाएगी और उसे सुरक्षा भी मुहैया कराया जाएगा। पुलिस लड़कियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास में रहती है। लड़कियों को शर्म छोड़कर घटना को छिपाना नही चाहिए। घटना छिपा कर शोहदों का मनोबल बिल्कुल ना बढ़ाए।

दीपिका, महिला थाना, एसआई

लड़कियों को अब बोल्ड होना होगा, ईव टीजिंग जैसी हरकतों पर लगाम लगाना जरूरी है इसके लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस के साथ सेमिनार के जरिए मोटिवेट किया जाए तो बेहतर होगा। हालांकि ऐसी मुसीबतों से बचने के लिए लड़कियों को घरों में भी हिम्मत दी जाए और उनका आत्मविश्वास बढ़ाए ताकि वे डरे नही और ऐसी घटना होने पर घरों में भी बताए और डटकर मुकाबला भी करें। साथ ही स्कूल, कॉलेज में समय-समय पर सरकारी विभागों, एसएचजी और पुलिस विभाग की ओर से काउंसलिंग प्रोग्राम करानी चाहिए। इसके जरिए लड़कियों में वो आत्मविश्वास आएगा जिसके जरिए वे इस तरह के सिचुएशन को हैंडल करने के साथ फाइट करना सीखेंगी।

मोनिका आर्या

ईव टीजिंग के वक्त लड़कियों को तुरंत रिएक्ट करना चाहिए। कई बार मुझे खुद लगता है कि जूते निकालकर मारू लेकिन इसके साथ समझदारी भी जरूरी है। अगर हम चुपचाप सुनकर निकल जाएंगे तो शोहदों की हिम्मत भी बढ़ जाएगी। इसलिए पुलिस में कंप्लेन तो जरूर करना चाहिए ताकि एक बार ऐसे लोगों को पुलिस का चक्कर लगाने पड़े। अगर पुलिस भी इन सब चीजों में लड़कियों को सपोर्ट करेगी तो कोई भी लड़की ना डरेगी और ना घबराएगी।

श्वेता, स्टूडेंट, आर्टिस्ट