- तकनीक की जानकारी के अभाव में समस्याएं भी बढ़ीं

LUCKNOW: विज्ञान का उपयोग बढ़ रहा है, सुविधाएं बढ़ रही हैं और इससे जीवन खुशहाल हो रहा है, लेकिन इसी के साथ ही तकनीकी जानकारी के अभाव में विभिन्न समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। लोगों को इन तकनीकियों के उपयोग का उपयुक्त ज्ञान और इनके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी नहीं है। यह बात गुरुवार को आंचलिक विज्ञान नगरी में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के अवसर पर कानपुर यूनिवर्सिटी के डॉ। अरविन्द कुमार सिंह ने कही। आंचलिक विज्ञान नगरी में ख्म् से ख्8 फरवरी तक स्टूडेंट्स और जनमानस के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ। आनंद सिंह ने कहा कि इन उपेक्षाओं के कारण लोगों को स्वास्थ्य, कम्यूनिकेशन, यातायात, कृषि विज्ञान और पर्यावरण के क्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग हमारे समाज में निरंतर बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर अंत में शारीरिक रूप से असक्षम बच्चों के लिए स्मृति-आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग म्0 बच्चों ने भाग लिया।