अभियान: उम्र नहीं, अपराध देखो

-राह चलती लड़कियों व महिलाओं पर छींटाकशी कस रहे मनचले

-थाने से काउंसलिंग या वार्निग देकर छोड़ दिए जा रहे हैं आरोपी

RANCHI: निर्भया कांड के गुनहगार नाबालिग को सजा देने का मामला जहां देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में भी लड़कियों व महिलाओं की छेड़खानी के आंकड़े चौंकानेवाले हैं। जी हां, रांची शहर में हर महीने ईव टीजिंग के फ्0 से ब्0 केसेज दर्ज हो रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब मनचलों के फोन महिला थाने में भी आते हैं। ऐसे मामलों में काउसलिंग या वार्निग देकर मामले को शॉट आउट कर दिया जाता है। पुलिस यह कोशिश होती है कि लड़की की बदनामी न हो और काम भी बन जाए। गंभीर मामले में केस दर्ज किए जाते हैं और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी बनती है।

हर कदम पर लफंगे, फेंक रहे एसिड

रांची में युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद पुलिस ने शक्ति एप्प भी जारी किया था। कुछ दिनों तक चलने के बाद उसे बंद कर दिया गया। वहीं, शक्ति वाहन के इस्तेमाल नहीं होने पर भी लफंगे कॉलेजों के पास, सरेराह, फोन पर, फेसबुक से ईव टीजिंग करते रहते हैं। हर बार महिला थाने या साइबर सेल में पीडि़त लड़कियों के मामले दर्ज होते हैं। कुछ में पुलिस ने कार्रवाई भी की तो कुछ की रिपोर्ट गुम हो गई। कुछ मामलों में पुलिस एक्टिव होती है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज देती है। लेकिन, छेड़खानी के मामले में नाबालिग आरोपी छूट ही जाते हैं।

केस वन

छात्रा की कंप्लेन पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

सुषमा (बदला हुआ नाम) कॉलेज जाती थी। इस दौरान अक्सर कुछ मनचले उसका पीछा करते थे। ईव टीजिंग के बाद सुषमा अपने परिजनों से इसलिए बात छिपाए रखी कि वो जानती थी कि उसे कॉलेज जाने से ही मना कर दिया जाएगा। इस वजह से सुषमा चुपचाप रही। पर, मनचलों का मन बढ़ता गया। मनचले उसके घर के पास भी पहुंचने लगे। एक दिन वह मोहल्ले के रोड में ही जा रही थी तो उसे छेड़ दिया गया। वह तंग आ चुकी थी। वह आत्महत्या करने का मन बना ली, लेकिन साथ ही उसने मनचलों को सबक सिखाने की भी सोची। इसके बाद महिला थाने में जाकर कंप्लेन किया। पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को पकड़ लिया गया।

केस-ख्

एक्सीडेंट पर पहुंची पुलिस व मनचलों को पकड़ा

लालपुर की रहनेवाली पूजा(बदला हुआ नाम) अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपर बाजार गई थी। शराब के नशे में कुछ युवकों ने पहले उस पर छींटाकशी की। फिर जब वह आगे बढ़ने लगी तो उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। युवती ने तुरंत अपने भाईयों को फोन किया। भाई तो नहीं पहुंचे, लेकिन एक्सीडेंट होने की वजह से कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के आते ही पूजा ने पुलिस अधिकारियों को सारी बातें बता दी। इसके बाद पुलिस ने इनोवा पर सवार युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। छात्रा के कंप्लेन करने पर लड़कों के गार्जियंस को बुलाया गया, फिर भविष्य में ऐसा नहीं करने को लेकर पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।