- आरटीआई में मिली पूर्व मुख्यमंत्रियों पर खर्च हुई रकम की जानकारी

- पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी खर्चे में सबसे आगे

NAINITAL: पूर्व मुख्यमंत्रियों ने दिसंबर ख्0क्म् तक क्फ् करोड़ से ज्यादा की सरकारी निधि खर्च की। आरटीआई में मिली जानकारी से इसका खुलासा हुआ। क्फ् करोड़ की यह रकम ईंधन, बिजली, आवासीय सुविधा, टेलीफोन बिल्स और यात्राओं में खर्च हुई है। खर्चे के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सबसे आगे हैं, उन्होंने अब तक फ् करोड़ 70 लाख की रकम इन मदों में खर्च की।

किस पूर्व सीएम पर कितना खर्चा

भगत सिंह कोश्यारी- फ्.7 करोड़

भुवन चंद्र खंडूड़ी- ख्.8क् करोड़

एनडी तिवारी- ख्.फ् करोड़

डॉ। रमेश पोखरियाल- ख्.क् करोड़

विजय बहुगुणा- क्.क् करोड़

दौरों पर खर्च हुए फ् करोड़

रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटलमेंट केंद्र, एनजीओ के संचालक अवधेश कौशल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा खर्चे की ये जानकारियां आरटीआई में मांगी गई थीं। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्रियों के दौरों पर ही फ् करोड़ की मोटी रकम खर्च हुई है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों के वाहन के मेंटीनेंस और फ्यूल में क् करोड़ म्फ् लाख का खर्चा हुआ। मुख्यमंत्रियों के ड्राइवर्स को कुल सवा करोड़ की रकम सैलरी के रूप में दी गई है। अन्य स्टाफ को वेतन के रूप में डेढ़ करोड़ की रकम राजकोष से दी गई।

-------

ये राजनीतिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है। पूर्व मुख्यमंत्रियों पर हुआ खर्चा पब्लिक की गाढ़ी कमाई है। ये खर्चा उनसे वसूला जाना चाहिए। आश्चर्य यह है कि कोई भी राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर आवाज नहीं उठा रहा।

- अवधेश कौशल, आरटीआई एक्टिविस्ट।