-साथी घायल, आरा-पटना राजमार्ग पर दिनदहाड़े वारदात

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-पटना राजमार्ग पर कुल्हडि़या हाईस्कूल के पास शनिवार की सुबह हथियार बंद अपराधियों ने बाइक सवार कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो युवकों को गोली मारकर दी। पूर्व कांग्रेस नेता के बेटे की मौत हो गई। जबकि, दूसरे घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना सुबह 11 बजे हुई। छह हमलावर बाइक से आए थे। आक्रोशित लोगों ने शिवगंज चौक के पास रोड जामकर जमकर बवाल काटा। टायर जला आगजनी की गई। मारा गया कुंदन पुलिस फाइल में दागी रहा था। जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। हमले के दौरान अपराधियों ने करीब दस-बारह राउंड फाय¨रग भी की। पुलिस को चार खोखे और गोली मिली है। गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक कुंदन कुमार (25) शीतल टोला, शिवगंज निवासी पूर्व कांग्रेस महासचिव स्व। अमरनाथ उर्फ दुदुन प्रसाद का पुत्र था।

हाईस्कूल के पास मारी गोली

कुंदन कुमार पड़ोस के शिवगंज निवासी चन्द्रशेखर गुप्ता के पुत्र चीकू कुमार के साथ पटना गया था। सुबह दोनों बाइक से आरा लौट रहे थे। आरा-पटना राजमार्ग पर कुल्हडि़या हाईस्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने दोनों पर अंधाधुंध फाय¨रग शुरू कर दी। सिर में दो गोली लगने से कुंदन की मौत हो गई।