ऋतिक की सुजैन से शादी

दरअसल, ऋतिक रोशन के एक करीबी दोस्त ने एक प्रतिष्ठित मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 'ऋतिक और सुजैन के बीच अभी सब कुछ ठीक चल रहा है। दोनों ने अपने इस रिश्ते के दिक्कतों को पहचान लिया जहां से खटास की शुरुआत हुई थी। आप दोनों को थोड़ा समय दीजिए, वो दोबारा जल्द साथ में लौटेंगे'।

अलग नहीं हो पाए ऋतिक और सुजैन

हालांकि, ऋतिक और सुजैन ने अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। बता दें कि 3 साल पहले कुछ निजी विवादों के चलते दोनों के बीच तलाक हो गया था। लेकिन उसके बाद भी कई बार दोनों को एक साथ देखा जा चुका है। उनकी नजदीकियों को देखकर यही लगता है कि उनके रास्ते भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन वे एकदूसरे से अभी तक अलग नहीं हो पाए हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने सोशल मीडिया पर ऋतिक के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी जिंदगी का सनशाइन बता दिया था। जब सुजैन ने रितिक को इतने प्यार से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें फिर से ऋतिक के साथ शादी करने की गुजारिश करने लगे। ऐसे में अगर दोनों की शादी की बात सच हो जाती है तो उनके फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी होगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk