-राजद में जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने मीडिया पर ही दागा सवाल,पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की हुई दूसरी पेशी

BEGUSARAI/PATNA: गुरुवार को कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व मंत्री मीडिया के सवाल पर नाराज होते हुए उन्होंने खुद मीडिया पर सवाल दागा। राजद में शामिल होने की चर्चा को विराम लगाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आपसे किसने कहा। पूर्व मंत्री ने एक बार फिर पार्टी में आस्था दिखाते हुए कहा कि आज जेल में बंद हैं। आखिर मेरी गलती क्या है। उन्होंने सीएम के साथ-साथ सभी से सवाल किया। आ‌र्म्स एक्ट मामले में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की अपर मुख्य न्यायाधीश, मंझौल के न्यायालय में दूसरी पेशी हुई।

पेशी के समय पति चन्द्रशेखर वर्मा भी थे साथ

पेशी के दौरान न्यायालय में पूर्व मंत्री के वकील ने विधानसभा के आवास समिति के सदस्य होने के कारण प्रायोजित बैठक में शामिल होने की गुहार लगाई। जिसके आलोक में अर्जी लगाए जाने की प्रार्थना की। लेकिन पूर्व मंत्री के वकील ने पेरॉल के लिए न्यायालय में अर्जी नहीं लगाई। तत्पश्चात न्यायालय ने अगली पेशी 24 दिसंबर मुकर्रर कर दी। इससे पहले पूर्व मंत्री को पेशी के लिए मंडल कारा, बेगूसराय के वैन संख्या बीआर 09 पीए 1461 से दिन के 12 बजकर 24 मिनट पर लाई गई। उनके साथ उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा भी थे।