- चिकनगुनिया के लक्षण से घबराए परिजन 15 दिन से घर पर ही करा रहे इलाज

>BAREILLY: पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन इन दिनों बीमार चल रहे हैं। डॉक्टर्स उनकी बीमारी का कारण चिकनगुनिया बात रहे हैं। क्योंकि चिकनगुनिया के लक्षण मिले हैं। उनका इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स घर पर ही कर रहे हैं। साथ ही उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रीया ऐरन अपने डॉक्टर पिता से सलाह ले रही हैं। पिछले 15 दिन से बीमार होने के कारण प्रवीण सिंह ऐरन के बदन में दर्द और कमजोरी बनी हुई है। हालांकि पहले से उनकी स्वास्थ्य में सुध्ार है।

एक्सपर्ट की देख-रेख में इलाज

सुप्रीया ऐरन ने बताया कि पूर्व सांसद का इलाज न्यूरोलॉजिस्ट डॉ। संदीप चंद्रा और फिजिशियन डॉ। पॉश डेली घर पर आकर कर रहे हैं। 15 दिन पहले उनके चेहरे में लाल रंग के दाने निकले थे। जांच में डॉक्टर ने बताया कि चिकनगुनिया के लक्षण हैं। डॉक्टर का कहना है कि प्रवीण सिंह ऐरन को फिट होने में 3 से 4 दिन का समय लग सकता है। पूर्व सांसद के बीमार होने की खबर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता उनका हाल जानने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। कुछ दिनों पहले प्रवीण सिंह दिल्ली गये थे। आशंका जतायी जा रही है कि वहीं वह मच्छर जनित बीमारी की चपेट में आए होंगे। क्योंकि, इस समय दिल्ली में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ गया है। लोग मच्छर जनित बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं।