सीबीएसई की नेट और सचिवालय सहायक की परीक्षा रही शांतिपूर्ण

नेट में करीब 12 हजार और सचिवालय सहायक की परीक्षा में 30 हजार कैंडिडेट्स हुए शामिल

RANCHI : रांची में रविवार को नेट और सचिवालय सहायक की परीक्षा को लेकर कैंडिडेट्स का हुजूम उमड़ पड़ा था। सचिवालय सहायक की परीक्षा के लिए पूरे स्टेट में 321 सेंटर्स बनाए गए थे। रांची में बनाए गए सेंटरों पर करीब 30 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए, वहीं नेट के लिए बनाए गए 18 सेंटरों पर लगभग 12 हजार कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी।

18 सेंटर्स पर एग्जाम

सिटी के 18 सेंटरों पर यूजीसी नेट एग्जाम रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिसमें टोटल 12464 कैंडिडेट शामिल होने वाले थे। जिसमें 75 परसेंट ही कैंडिडेट्स शामिल हुए। यह जानकारी एग्जाम को-आर्डिनेटर डीएवी कपिलदेव के प्रिंसिपल एमके सिन्हा ने दी। नेट की परीक्षा दो सीटिंग में ली गई। फ‌र्स्ट सीटिंग में एग्जाम 9.30 बजे से 12 बजे तक ली गई और सेकेंड सीटिंग एग्जाम 2 बजे से 4.30 बजे तक चला।

सीबीएसई के आए थे पर्यवेक्षक

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सीबीएसई ने एनआईटी के एक-एक प्रोफेसर को सभी सेंटरों पर भेजा था। इसके अलावा सीबीएसई दिल्ली से तीन अधिकारी व रांची यूनिवर्सिटी के छह प्रोफेसरों ने सभी सेंटरों पर घूम-घूम कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। सभी आब्जर्वर परीक्षा प्रणाली से संतुष्ट दिखे।

सवालों ने उलझाया

परीक्षा के प्रथम पत्र में 60 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें परीक्षार्थियों को 50 प्रश्नों का उत्तर देना था। सामान्य कैंडिडेट्स को 40 परसेंट और एससी और एसटी के लिए 35 परसेंट अंक लाना अनिवार्य है। दूसरे पेपर में सब्जेक्टिव से 50 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमे सभी प्रश्न अनिवार्य थे। इसमें भी 40 परसेंट नंबर लाना अनिवार्य है। इसी प्रकार तीसरे पेपर में सब्जेक्ट से संबंधित 75 प्रश्न थे। इसमें भी 50 परसेंट नंबर लाना जरूरी है।

सचिवालय सहायक में भी 75 परसेंट अटेंडेंस

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से पूरे स्टेट में सचिवालय सहायक परीक्षा का आयेाजन 321 सेंटरों पर लिया गया। इस एग्जाम में भी 75 परसेंट उपस्थिति रही। एग्जाम में किसी भी तरीके की कोई गड़बडी नहीं हुई। इन सभी सेंटरों पर लगभग 1 लाख 52 हजार स्टूडेंट शामिल हुए।