वे खासतौर पर सुबह और रात में हो रही पॉवर रोस्टरिंग से अधिक परेशान हैं। लगातार 5-5 घंटे तक लाइट गायब रहने से इनवर्टर भी दम तोड़ रहे हैं। संडे को भी आर्य नगर, स्वरूप नगर एरिया का यही हाल हुआ। इसके साथ ही सुबह हो रही रोस्टरिंग से वाटर सप्लाई भी इफेक्टेड है। संडे को ही सुबह 6 से 7.30 बजे तक सिटी की लाइट गुल रही।

March में exams

सीबीएसई और यूपी बोर्ड के एग्जाम मार्च  में चालू हो जाएंगे। मार्च से ही यूनिवर्सिटी एग्जाम भी शुरू हो जाने की उम्मीद है। इनमें शामिल होने वाले स्टूडेंट्स दिन-रात एग्जाम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। देर रात तक पढऩे के बाद सुबह फिर एग्जाम की तैयारियों में जुट जाते हैं। उनके एग्जाम की तैयारियों में पॉवर क्राइसिस पानी फेरने में जुटी हुई है।

तीन गुना बढ़ गई problem

सिटी में पॉवर रोस्टरिंग का शेड्यूल तो केवल दो ही घंटे का है, मगर पॉवर रोस्टरिंग तीन गुना तक हो रही है। सैटरडे को ही आधी रात, सुबह, दोपहर व फिर रात मिलाकर छह घंटे रोस्टरिंग हुई। रोस्टरिंग खत्म होने के बाद हर बार सबस्टेशन से पावर सप्लाई नॉर्मल करने में 10 मिनट से अधिक तक लग जाते हैं। रही-सही कसर ब्रेकडाउन, शटडाउन पूरी कर रहे हैं।

रात में गई, सुबह आई

वीकएंड नाइट 2.15 बजे करीब बीएस पार्क सबस्टेशन के इनकमिंग फीडर में खराबी आ गई। आर्य नगर, स्वरूपनगर, छह बंगलिया, बेनाझावर व आस-पास का एरिया अंधेरे में डूब गया। रात 2.15 गई लाइट फिर सुबह 7.30 बजे के करीब आई। इस बीच इनवर्टर भी जवाब दे गया। ठंड की वजह से लोग रजाई से उठकर जेनरेटर चलाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस बीच कोहरा होने के कारण इतनी भी रोशनी नहीं थी कि बच्चे पढ़ सके। इसी तरह पांडु नगर में सुबह 1.30 की रोस्टरिंग के बाद लाइट आए आधा घंटा भी नहीं हुआ था कि ब्रेकडाउन हो गया। फिर 10 बजे करीब बिजली आई।

यहां भी बिजली गुल

आईआईटी नानकारी सबस्टेशन में दोपहर 1 बजे स्विच में आग लग गई। दमकल गाडिय़ां जब तक सबस्टेशन पहुंचती, वहां मौजूद इंपलाइज ने आग बुझा दी। शटडाउन की वजह से फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह से दोपहर तक पावर क्राइसिस रही। केस्को के एजीएम एके सिंह चौहान ने कहा कि जेनरेशन व डिमांड में अंतर होने की वजह से पावर रोस्टरिंग शिड्यूल से अधिक हो रही है।

एग्जाम, वाटर सप्लाई आदि प्रॉब्लम्स बताते हुए यूपीपीसीएल चेयरमैन को शेड्यूल के मुताबिक ही रोस्टंिरग किए जाने का अनुरोध किया गया है।