- पांच अप्रैल 2016 को किया गया था शुभारंभ

- अब मार्च 2018 में खोलने का आईआरसीटीसी का दावा

- करोड़ों की लागत से तैयार किया लाउंज शो-पीस बनकर रह गया

आगरा। आगरा कैंट पर करोड़ों की लागत से तैयार किया गया एक्जीक्यूटिव लॉउंज को खुलने में पूरा एक वर्ष गुजर गया कि, लेकिन लॉउंज का लॉक अनलॉक नहीं हो सका। अब आईआरसीटीसी के अधिकारी नए वर्ष में खोलने का दावा कर रहे हैं। आपको बता दें कि आगरा कैंट को ए ग्रेड की श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रैल 2016 में एयरपोर्ट की तर्ज पर आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नं एक पर इसको खोला गया था।

इन सुविधाओं से लैस था एक्जीक्यूटिव लॉउंज

आगरा कैंट पर बनाया गया एक्जीक्यूटिव लाउंज लक्जराइज फैसिलेटीज से लैस किया गया था। 236 वर्ग मी। में बनाए गए इस लॉउंज में वाई-फाई सुविधा, टेलीविजन, फैक्स, प्रिंटर, सभी प्रकार के पेय पदार्थ, कॉफी, टी, व्हील चेयर, वॉश रुम, सभी प्रकार के न्यूज पेपर, मैंगजीन, आदि की व्यवस्था की गई थी। इसमें 75- 80 पैंसेजर्स के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें प्रति पैसेंजर्स दो घंटे का किराया 100 रुपये निर्धारित किए गए थे। अतिरिक्त के लिए 50 रुपये प्रति पैसेंजर्स के हिसाब से चार्ज देय था।

अब मॉडीफाई करने की बात कर रहा आईआरसीटीसी

आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि अब एक्जीक्यूटिव लॉउंज को मोडीफाई किया जाएगा.इसमें इंटीनियर डिजायन में कुछ बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा इसमें कुछ तब्दीलियां भी की जानी है। आपको बता दें कि आगरा कैंट पर गतिमान सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के संचालन के दौरान आगरा कैंट पर इसका उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के दो महीने बाद इसको बंद कर दिया गया।

क्या कहते हैं आईआरसीटीसी के अधिकारी

आईआरसीटीसी के सीआरएम मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि उसके संचालन का खर्चा ज्यादा आ रहा था। पर्याप्त रुप से पैसेंजर्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। पैसेंजर्स की संख्या में कमी आयी है। अब इसे मॉडीफाई कर मार्च 2018 में शुरु कर दिया जाएगा। इसका मैप और इंटीनियर डियाजन एप्रूव हो चुकी है। इसके मॉडल में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर जनवरी में फूड प्लाजा खोला जाएगा। इसका काम पूरा हो चुका है। केवल बिजली फिटिंग का काम रह गया है।