एक सप्ताह पहले स्थगित हो गया था चुनाव

Meerut। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार की सुबह टाउनहॉल में होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरीं कर लीं गईं हैं। उपाध्यक्ष पद पर सर्वदलीय कार्यकारिणी सदस्यों का दावा सबसे मजबूत है। दरअसल, सर्वदलीय कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या सात है और महापौर सुनीता वर्मा की वोट को भी इसमें शामिल किया जाए तो वोटों की संख्या आठ बैठती हैं। जबकि भाजपा के पास सिर्फ पांच कार्यकारिणी सदस्य हैं। इसलिए उपाध्यक्ष पद पर सर्वदलीय कार्यकारिणी सदस्यों के ही प्रत्याशी के चुनाव जीतने के आसार दिख रहे हैं।

रणनीति बनाने में जुटे

सर्वदलीय कार्यकारिणी सदस्य और भाजपा के सदस्य पूरे दिन उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर रणनीति बनाते नजर आए। लेकिन किसी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले। बता दें कि नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव एक सप्ताह पहले अचानक स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद बसपा व उसके सहयोगी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था। लेकिन नगरायुक्त मनोज चैहान से हुई वार्ता के बाद मामला निपटा लिया गया।

कौन होगा प्रत्याशी

चुनाव मैदान में कौन सर्वदलीय कार्यकारिणी सदस्यों की तरफ से प्रत्याशी होगा। इसका फैसला चुनाव से पहले ही किया जाएगा। पर्चा तो कई प्रत्याशी भरेंगे लेकिन किसके नाम पर मुहर लगेगी, इसका फैसला बुधवार को ही होगा।