RANCHI: भाकपा माओवादी के दमन विरोधी सप्ताह मनाए जाने के विरोध में रांची पुलिस की ओर से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। गुरुवार की रात हुई इस विशेष छापेमारी अभियान में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था। जर्दा पहाड़ के पास से पुलिस ने भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बरामद सामानों में प्रेशर सीरीज आईडी ब्8 पीस, अल्मुनियम खाली बोतल मारकर लिखा हुआ, फ् सादा रंग का स्विच, एक सोल्डिंग पीला रंग का मुठिया लगा हुआ, तीन सिलेंडर बम भ्-भ् केजी का, लाल रंग का कोडेक्स वायर करीब 800 मीटर शामिल है।

उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी। छापामारी अभियान में बुंडू डीएसपी कुमार वेंकटेश्वर रमन, सीआरपीएफ विजयागिरी के सहायक समादेष्टा विवेक कुमार सिंह, तमाड़ थानेदार जितेंद्र कुमार रमन, सीआरपीएफ बम निरोधक दस्ता के उपनिरीक्षक वेद प्रकाश नागेंद्र, तमाड़ थाने की पुलिस और सीआरपीएफ के सशस्त्र बल मौजूद थे।

पुलिस को उड़ाने की थी तैयारी

रांची व सरायकेला की सीमा पर स्थित है जर्दा पहाड़। यह इलाका माओवादियों के एरिया कमांडर अमित मुंडा व जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक का है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि बरामद विस्फोटक इसी दस्ते के होगें। डीएसपी केवी रमण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जर्दा पहाड़ में बम बारूद का जखीरा है। पुलिस की टीम वहां गई। टीम में ब्भ् मेंबर्स थे। बताया जाता है कि नजदीक पहुंचने के बाद पुलिस को एक साथ सीरिज बम दिखे। जिसे सक्रियता से निकालकर निष्क्रिय कर दिया गया।