नई दिल्ली (पीटीआई)। दिल्ली में आज भाजपा ने पिछड़े वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए 'भीम महासंगम' का आयोजन किया है। इसमें रामलीला मैदान में 5,000 किलो "समरसता खिचड़ी" पकाई जा रही है। यह खिचड़ी 400 किलो चावल, 100 किलो दाल, 350 किलो सब्जियां, 100 किलो देसी घी, 100 लीटर तेल, 2,500 लीटर पानी और 250 किलो मसाले के साथ तैयार की जा रही है।  खास बात तो यह है कि यह 5,000 किलो समरसता खिचड़ी एक ही बर्तन में पकाई जानी है।

बीजेपी दलितों को खुश करने के लिए एक ही बर्तन में पका रही 5,000 किलो खिचड़ी,तोड़ेगी ये विश्व रिकाॅर्ड

चावल और दाल दलित परिवारों से एकत्र किए गए

इस समरसता खिचड़ी के लिए चावल और दाल दिल्ली में लगभग तीन लाख दलित परिवारों से एकत्र किए गए हैं। इसका उद्देश्य विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना है। भाजपा दिल्ली इकाई के प्रमुख, मनोज तिवारी का कहना है कि इसके पहले एक बर्तन में 3,000 किलो खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड नागपुर के महाराज विशंभर मनोहर के नाम है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी एक बर्तन में 5,000 किलोग्राम की समरसता खिचड़ी पकाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है।

सत्ता पाने के लिए विपक्ष फैला रहा है झूठ : संबित पात्रा

National News inextlive from India News Desk