-इलाहाबाद डिग्री कॉलेज अध्यक्ष पर आमने-सामने मुकाबला

-संयुक्त मंत्री पर मात्र एक नामांकन, शिवानी मिश्रा चुनाव से पहले निर्विरोध निर्वाचित

- वहीं एडीसी में उपाध्यक्ष पर 05 में 02 लड़कियां लड़ेंगी चुनाव

- यहां सांस्कृतिक सचिव पर भी केवल 02 ने ही किया है नामांकन

- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किया है पर्चा

ALLAHABAD: बुधवार को इलाहाबाद डिग्री कॉलेज एवं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी चुनावी समर का रंग देखने को मिला। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष एवं सांस्कृतिक मंत्री पर सीधी टक्कर है। एडीसी में इन दो पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कुल 05 प्रत्याशियों में 02 लड़कियां मैदान में हैं।

ईश्वर शरण में 04 पदों पर 03-03

एडीसी में आश्चर्यजनक रूप से संयुक्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए केवल शिवानी मिश्रा पुत्री आरके मिश्रा ने ही नामांकन किया। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस पद के लिए कोई दूसरा दावेदार नहीं था। वहीं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में कुल 18 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा सांस्कृतिक सचिव के लिए 03-03 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं संयुक्त मंत्री ही एकमात्र ऐसा पद है। जिसमें कुल 06 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

---------------

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज

अध्यक्ष पद

-अविनाश शुक्ला

-विष्णु कान्त मिश्रा

उपाध्यक्ष पद

-दिव्यांशु सिंह

- रिशिता केसरवानी

- हिमांशु मिश्रा

- दिपेश त्रिपाठी

- सलोनी मिश्रा

महामंत्री पद

- ऋतिक कुमार मिश्र

- पंकज कुमार सिंह

- वरुण ध्यानी

- अभिषेक कुमार शुक्ला

संयुक्त मंत्री पद

- शिवानी मिश्रा (निर्विरोध निर्वाचित)

सांस्कृतिक सचिव पद

- शिवम शुक्ला

- प्रतीक सिंह

विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद

- जनार्दन पाण्डेय

- अमित कुमार वर्मा

वणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद

- शिवम शर्मा

- अतुल यादव

- हर्षित जायसवाल

विधि संकाय प्रतिनिधि (स्नातक) पद

- विशाल कुमार जायसवाल

- विनय कुमार

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज

अध्यक्ष

- राकेश यादव

- अभिनव शर्मा

- विकास मिश्र

उपाध्यक्ष

- जय सिंह

- देवानंद शुक्ला

- ऋषभ कुमार मिश्र

महामंत्री

- सलभ गुंजन सिंह

- अंकित कुमार सिंह

- आशुतोष सिंह

संयुक्त मंत्री

- कृष्णा यादव

- आकाश मिश्रा

- पंकज यादव

- अखिलेश यादव

- दीपक गुप्ता

- सौरभ उपाध्याय

सांस्कृतिक सचिव

- सचिन सिंह

- अमन

- दीपक मिश्रा