12 जून को फोन कर मांगी थी रंगदारी

पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी

तुपुदाना पुलिस ने खूंटी से किया आरोपी को गिरफ्तार

मुरहू में पदस्थापित हैं बैंक मैनेजर अशोक कुमार साहू

>RANCHI: तुपुदाना पुलिस ने एसबीआई मैनेजर अशोक कुमार साहू से दस लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में थॉमस सोय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वह खूंटी का रहनेवाला बताया जाता है। विक्टिम बैंक मैनेजर अशोक कुमार साहू ने तुपुदाना थाना में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अशोक कुमार साहू मुरहू एसबीआई में पदस्थापित हैं, जिनका घर तुपुदाना में है।

खूंटी में मिला था मोबाइल लोकेशन

जानकारी के अनुसार, थॉमस सोय ने क्ख् जून को बैंक मैनेजर से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। विक्टिम की एफआईआर के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो मोबाइल का लोकेशन खूंटी में मिला। इसके बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी अमरदीप कुमार पुलिस बल के साथ खूंटी पहुंचे और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कॉलेज में छेड़खानी पर कसें लगाम

अपर जिला दंडाधिकारी से मिला एनएसयूआई

एनएसयूआई के एक डेलीगेट्स ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची से मंगलवार को मुलाकात कर कॉलेज में सुरक्षा एवं छेड़खानी की समस्याओं पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। डेलीगेट्स का नेतृत्व कर रहे तनुज खत्री ने इन समस्याओं से जल्द निजात दिलाने की अपील की। कहा कि आए दिन कालेज में छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है, वहीं कई लोग नशे में धुत होकर कैंपस में टहलते नजर आ रहे हैं। इसपर कॉलेज प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस पर अपर दंडाधिकारी ने कहा कि कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के आसपास पेट्रोलिंग की समुचित व्यवस्था के साथ मनचलों पर नजर रखी जाएगी। एनएसयूआई ने रांची महिला कॉलेज के आसपास विशेष चौकी बनाने और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग की। डेलीगेट्स में तनुज खत्री के अलावा एनएसयूआई के आशुतोष द्विवेदी, निखिल राणा, कुमार शांतनु, हरी प्रकाश शामिल थे।