-फूड मार्केट में चाइनीज सामान ने जमाया कब्जा

-आपको पता भी नहीं आपकी थाली तक पहुंच चुका है ड्रैगन

GORAKHPUR:

क्या आपको पता है कि चाइनीज सामानों के बहिष्कार की बातों के बीच आपकी थाली में ड्रैगन डिश भी पहुंच चुकी है? अगर बाजार में बिक रहे चावलों की चमक और सस्ता अंडा आपको लुभा रहा है तो एक बार फिर गौर कीजिए। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से फूड मार्केट में ड्रैगन की पहुंच आपकी जेब के साथ पेट को भी दंश दे रही है। साथ ही हम बताएंगे कि इन खतरनाक चीजों को कैसे पहचानें और कैसे उनसे बचें

मुंबई के रास्ते अंडा

इस बारे में आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने शहर जब शहर में तफ्तीश की तो पता चला कि यहां खान-पान के चीनी सामान की भरमार है। साहबगंज के एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि देश में चाइनीज सामानों में अंडा मुम्बई के रास्ते आता। वहीं चावल देहरादून के रास्ते आता है। एक अन्य व्यापारी ने बताया कि चाइनीज सामानों का शहर में धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। खानपान की बात करें तो 10 से 15 प्रतिशत तक चाइनीज सामानों का कब्जा हो चुका है। हालांकि शहर में कोई भी व्यापारी चाइनीज सामान बेचने से साफ इंकार करता है। वहीं कई लोगों को कहना है कि शहर के कई प्रमुख मार्केटों में चाइनीज चावल, हरी मटर और अंडा का कब्जा होने लगा है।

मुनाफे के लिए

मार्केट के जानकारों का कहना है कि यह पूरा खेल मुनाफे के लिए होता है। चाइनीज सामानों की कीमत बहुत कम होता है। इसके चलते व्यापारी अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में चाइनीज फूड आइटम्स बेच रहे हैं। सामान्य तौर पर असली और नकली के पहचान के तरीके लोगों को पता न होने पर यह खेल और अधिक सफल हो जाता है।

ऐसे करें पहचान

मटर

- खेत का हरा मटर देर तक पानी में रहने पर आकार में बड़ा और नरम हो जाता है, जबकि चाइनीज मटर का कड़ापन देर तक पानी में भिगोने पर भी रह जाता है।

- चाइनीज मटर को नीचे गिराने पर गेंद की तरह उछलता है। दाने लगभग एक बराबर होते हैं

पत्ता गोभी

- पत्ता गोभी जलाने में जल जाती है। जबकि चाइनीज पत्ता गोभी गरम करके खींचने पर फैलती है

- चाइनीज पत्ता गोभी में पानी नहीं होता है, इसलिए इसका वजन हल्का होता है

- पूरे पत्ता गोभी की साइज लगभग एक सामान होगी

चावल

- चाइनीज चावल में चमक अधिक होती है। अगर चावल में दूसरा चावल न मिला हो तो सभी के साइज एक सामान होंगे।

- चाइनीज चावल का वजन, असली चावल से कम होता है।

- नकली चावलों में धान की भूसी नहीं मिलती है, जबकि असली चावल में भूसी मिल ही जाती है।

- चाइनीज चावल को पकाने में काफी समय लगता है।

- चाइनीज चावल को धोने के बाद जो पानी बचता है, उस पर एक सफेद रंग की परत जम जाती है, अगर यह पानी धूप में रख दिया जाए तो प्लास्टिक की परत बन जाती है।

अंडा

- कच्चा अंडा फोड़ने पर अंदर का हिस्सा एक साथ मिश्रित होगा।

- चाइनीज अंडे को हिलाने पर अजीब ही आवाज आती है, जैसे उसमें पानी हो।

- असली अंडे को फोड़ने पर कच्चे मांस जैसी बदबू आती है।

- चाइनीज अंडा फ्राइ होते समय बिना छुए ही फैल जाएगा।

गोलगप्पा

महिलाओं का पसंदीदा गोलगप्पा भी चाइनामेड आने लगा है।

सेहत के लिए हानिकारक

- मुर्गी का अंडा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के चलते शरीर के लिए लाभदायक होता है, जबकि कृत्रिम अंडा रासायनिक पदार्थो से बना होता है, इसलिए यह नुकसान पहुंचाता है।

- इस अंडे का बाहरी आवरण कैल्शियम कार्बोनेट, जिप्सम पाउडर और मोम का बना होता है।

- भीतर सोडियम एलिग्नेट, एलम, जिलेटिन और कैल्शियम क्लोराइड के मिश्रण से बना होता है।