- फर्जीवाड़ा खुलने पर राज्य मंत्री के भाई होने का दावा किया

- महिला की पैरवी करने आया था युवक कृष्णा नगर थाने में

LUCKNOW: आईपीएस अफसर बताकर पुलिस को अर्दब में लेने वाले युवक को कृष्णा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक एक महिला की पैरवी के लिए थाने पहुंचा था। पहले अपने आप को आईपीएस अफसर बताते हुए महिला सिपाही के अभद्रता की। पुलिस को शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। फर्जी आईपीसी का खुलासा होने के बाद युवक ने अपने आप को राज्य मंत्री का भाई बता दबाव बनाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उसके फर्जीवाड़े का खुलासा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सरोजनी नगर निवासी अरविंद राठौर शुक्रवार शाम कृष्ण नगर थाने पहुंचा। अरविंद थाने में एक महिला की पैरवी करने गया था। महिला को विवाद चल रहा था और उसकी जांच पड़ताल कर के लिए महिला पुलिस कर्मी उससे पूछताछ कर रही थी। अरविंद ने अपने आप को आईपीएस अफसर बताया और पुलिस को अर्दब में लेने लगा। उससे महिला कांस्टेबल को फटकार भी लगाई। अरविंद की हरकतों से परेशान कृष्ण नगर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो मामले का खुलासा हो गया। फर्जी आईपीएस की बात सामने आई तो अरविंद ने पैतरा बदलकर अपने आप को राज्य मंत्री का भाई बताना शुरू कर दिया। हालांकि उसका यह पैतरा भी पुलिस के सामने काम नहीं आया। गहन पूछताछ में सामाना आया कि अरविंद एक फेमस स्कूल में एकाउंटेंट है। महिला कांस्टेबल की तहरीर पर उसके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।