और पड़ताल होती रही
सुनील कुमार नाम के व्यक्ति के बारे में पुलिस को इंफार्मेशन मिली थी इसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ पुलिस ने रेड की। इसमें लाखों रुपये मूल्य के फिजिशियन सैम्पल बरामद किये गये। बिना लाइसेंस के इन दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस और ड्रग डिपार्टमेंट के आफिसर्स देर शाम तक  दवाओं के बारे में पड़ताल कर रहे थे।

हॉकर के पकड़े जाने पर खुला राज
गांधी मैदान थाने को सूचना मिली कि अवैध दवा जा रही है। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो बाकरगंज मोड़ के पास ही एक हॉकर पकड़ा गया। संजय नामक इस हॉकर के पास ए टू जेड नाम की दवा मिली। अंग्रेजी में तो नाम ठीक था मगर हिन्दी में उसे एटोज लिखा था। फिर क्या था पुलिस ने संजय से गहरी पूछताछ शुरू की। उसने सुनील कुमार का नाम लिया।

राजीव नगर फैक्ट्री में भी रेड
कदमकुआं के दरियापुर में रेड कर वहां से भारी मात्रा में फिजिशियन सैम्पल जब्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने वहां से मिले सुराग के बाद राजीव नगर में सुनील की दवा फैक्ट्री पर रेड किया। इसके अलावा रुपसपुर में भी पुलिस ने छापेमारी की। देर शाम को ड्रग डिपार्टमेंट की टीम गांधी मैदान थाने में लगी रही। वैसे थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध दवा बनाई जा रही थी। ऐसा लगता है कि मोनोग्राम का यूज कर दवा की शक्ल दी गयी है। डिपार्टमेंट के लोग चेक कर रहे हैं। पूरी जांच के बाद ही सारी बात सामने आयेगी.