- खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ी 100 किलो सॉस

- फैक्ट्री से किया एक घरेलू सिलेंडर भी किए जब्त

- सैंपल लेकर लखनऊ भेजा, बाकी को किया डिस्ट्रॉय

- भारी मात्रा में मैदा और सिंथेटिक कलर भी किया बरामद

<- खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ी क्00 किलो सॉस

- फैक्ट्री से किया एक घरेलू सिलेंडर भी किए जब्त

- सैंपल लेकर लखनऊ भेजा, बाकी को किया डिस्ट्रॉय

- भारी मात्रा में मैदा और सिंथेटिक कलर भी किया बरामद

Meerut

Meerut : खाद्य एवं सुरक्षा डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने गढ़ रोड पर एक घर नकली वेजीटेबल सॉस बनाने वाली का पर्दाफाश किया। विदाउट परमीशन और बिना किसी लाइसेंस के कई दिनों से यहां पर नकली सॉस बनाने का काम चल रहा है। डिपार्टमेंट ने भारी मात्रा में सॉस, मैदा और सिंथेटिक कलर और घरेलू सिलेंडर जब्त किया है। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने सैंपल निगेटिव आने के बाद कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सुबह ही बोला धावा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि इस फैक्ट्री सूचना उन्हें कुछ दिन पहले ही मिली थी। हम इस फैक्ट्री पर अचानक से धावा बोलना चाहते थे। इसलिए मंगलवार की सुबह हम फैक्ट्री में घुसे। जहां सॉस के कंटेनर तैयार किए जा रहे थे। वहां कई कंटेनर तो पहले से तैयार थे। उन्होंने आगे बताया कि हमने सभी कंटेनर को जब्त किया। साथ सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर कर दिया। मालिक को भी बुलाया गया और परमीशन लेटर और लाइसेंस मांगा गया। लेकिन दोनों में कोई चीज उसके पास नहीं थी।

क्00 किलो सॉस जब्त

अधिकारियों के अनुसार हमारी ओर से फैक्ट्री से क्00 केजी सॉस जब्त की गई है। ये वेजीटेबल सॉस है। लाल कलर की बनाई गई है। जो कि बाजारों में समोसों, चाऊमिन और तमाम खाने की चीजों में इस्तेमाल की जा रही है। साथ ही दो कट्टे मैदा भी पकड़ी गई है। वहीं एक कंटेनर सिंथेटिक कलर भी पकड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार सॉस का सैंपल लेकर पूरे को डिस्ट्रॉय कर दिया गया है। सैंपल को लखनऊ लैब में भेजा गया है।

घरेलू सिलेंडर हो रहा था यूज

वहीं डिपार्टमेंट की ओर से एक घरेलू सिलेंडर भी यूज किया जा रहा था। उस सिलेंडर को भी जब्त कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इलीगल तरीके से कर्मशियल काम किया जा रहा था उसमें भी घरेलू सिलेंडर का यूज। वो भी गैरकानूनी की श्रेणी में आता है। इसलिए इसे जब्त किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अगर सैंपल की रिपोर्ट आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार घरेलू सिलेंडर यूज करने के तहत भी जो कार्रवाई हुई है, वो आवश्यक वस्तु अधिनियम फ्/7 के उल्लंघन के तहत हुई है। इस अधिनियम के डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर को बुलाया गया। अब उसकी ओर से नियमों का उल्लंघन करने के तहत एफआईआर दर्ज करने की भी संस्तुति की गई है।

इस घर में चल रही थी फैक्ट्री

खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि फैक्ट्री घर में चलाई जा रही थी। इस फैक्ट्री के मालिक का नाम अशोक कुमार है, ये फैक्ट्री बी-क्9, प्रीत विहार बैंक कॉलोनी गढ़ रोड पर रन कर रही थी। गौरतलब है कि इस तरह की कई सॉस की फैक्ट्रियों का पर्दाफाश हो पिछले कुछ महीनों में हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो अभी भी जिले में इस तरह की सॉस फैक्ट्रियां रन कर रही हैं।

ये फैक्ट्री घर में थी। जब हम पहुंचे तो सॉस बनाने का काम चल रहा था। कई कंटेनर मार्केट मे जाने को तैयार थे। हमने क्00 किलो सॉस को जब्त कर सैंपल लिया और डिस्ट्रॉय किया है। भारी मात्रा में मैदा और सिंथेटिक कलर भी बरामद किया है।

- जेपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

क्फ् रुपए में एक लीटर

अधिकारियों के अनुसार इस तरह का नकली सॉस बनाने वालों का टारगेट छोटे दुकानदार और ठेली खोमचे वाले होते हैं। जिन्हें वो एक लीटर सॉस की बोतल क्फ् रुपए में बेचते हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सॉस की प्रोडक्शन कॉस्ट कितनी कम होगी। ऐसे में लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी जा रही है।