कछुए की चाल चला वोटर

सुबह से प्रत्याशियों ने अपने एजेंट्स क ो पोलिंग बूथों पर लगा दिया था। लेकिन वोटर गर्मी और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घर से निकलना नहीं चाह रहा था। नौ बजे तक सिटी का वोटिंग परसेंटेज 12 फीसदी हो पाया था। इतनी कम संख्या में वोटिंग को देखते हुए प्रत्याशियों के माथे पर बल पडऩे लगे थे। पिछले साल की अपेक्षा शाम छह बजे तक चार परसेंंट वोट कम पड़े।

वार्ड 43 में मतदान रहा बंद

वार्ड नंबर 43 से करीब 12 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बूथ नंबर 112 संत कबीर इंटर कॉलेज में शान्तिपूर्वक वोट डाले जा रहे थे। इस वार्ड से सपा का पप्पू उस्मानी और भाजपा से मदन मोहन कुशवाह खड़ा हुआ है। बूथ पर कुछ वोटर्स बिना आईडी के जा रहे थे, इस पर पप्पू उस्मानी को फर्जी वोटिंग का शक हुआ और वह पीठासीन अधिकारी से शिकायत करने पहुंच गया। मगर, अधिकारी ने पप्पू को वहां से जाने के लिए कहा इसी बात पर वह उससे भिड़ गया। इसके बाद पप्पू और पुलिस में भी बहस होने लगी। देखते ही देखते पप्पू के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें एक  पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पर डीआईजी भानू भास्कर पुलिस और पीएसी को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गये। इस दौरान बूथ पर करीब 45 मिनट तक मतदान रुका रहा।

वार्ड 89 में मजिस्ट्रेट बचे

गोबर चौकी वार्ड नंबर 89 में देवेन्द्र राठौर और मोहम्मद रजी दोनों में कांटे की टक्कर सुबह से ही चल रही थी। पोलिंग बथों पर मतदान सही तरीके से चल रहा था। ताज सिटी पब्लिक स्कूल पर मतदान प्रतिशत अच्छा चल रहा था। उसी दौरान बसपा समर्पित देवेन्द्र और टिल्लू बूथ पर आकर पीठासीन अधिकारी से भिड़ गये। मो। रजी के विरोध करने पर देवेन्द्र ने उसका हाथ तोड़ दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से आधे घंटे किए गए पथराव में कांच की बोतलें फेंकी गई। लोग बचने के लिए घरों में छिप गये। दंगाइंयों ने जोनल मेजिस्ट्रेट की गाड़ी को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने बमुश्किल मजिस्ट्रेट को गाड़ी से बाहर निकाला। एसएसपी सुनील चन्द्र वाजपेयी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को लाठी-चार्ज कर भगाया। मतदान करीब एक घंटा तक ठप्प रहा।

वार्ड 07 बसई में पथराव

ताजगंज बसई वार्ड नंबर सात से सपा नेता चन्द्रसेन टपलू की मां अंगूरी देवी चुनाव लड़ रही हैं। पप्पू पुत्र फेजू और ताराचन्द्र राठौर ने चन्द्रसेन टपलू पर राजकीय इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। फैज के विरोध करने पर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। लोग घरों की छतों से पथराव करने लगे। मौके पर तैनात पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पा रहे थे। सूचना पर आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को बल को प्रयोग कर भगाया। पुलिस ने वहां से बवाल करा रहे सोहरन पुत्र रामदास बसई को पकड़ा है।

वार्ड 80 में हुई नोंक-झोंक

ताजगंज स्थित नहारगंज में वार्ड नंबर 80 से जफर हुसैन और मो। मुबीन उसमानी पार्षद पद के लिए खड़े हैं। नहारगंज के हाजी गफूर अपने नाती युसुफ को लेकर पोलिंग बूथ पर गये। गफूर लाठी के सहारे से चलते हैं। गफूर वोट डालने को नाती को लेकर बूथ के अंदर चले गये। इसका विरोध जफर हुसैन ने किया। इसी बात पर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बवालियों को भगाकर मतदान को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस ने आसिफ पुत्र निजाम को पकड़ थाने भेज दिया।

वार्ड 38 में पुलिस पर पथराव

देवरी रोड वार्ड नंबर 38 से सपा नेता रामसहाय यादव की पत्नी गीता यादव प्रत्याशी है। रामसहाय श्रीमती सीनियर हायर सेकेंड्री स्कूल में फर्जी वोटिंग करा रहा था जिसका विरोध प्रत्याशी शुक्ला ने किया। हंगामा कर रहे लोगों को ही पीटना शुरू कर दिया। गुस्साएं लोगों ने घरों में से पुलिस पर पथराव कर दिया। करीब आधा घंटा मतदान बंद रहा। एसपी आपी सिंह मैनपुरी ने मौके पर पहुंच कर स्थिती को संभाला।