-घर में कैद रिटायर फौजी ने खुद पिस्टल समेत किया था सरेंडर

-देर रात पीलीभीत बाईपास स्थित दीपक स्वीट के पास दिखाई गिरफ्तारी

<द्गठ्ठद्द>क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ<द्गठ्ठद्दद्गठ्ठस्त्र> :

गुडवर्क के फेर में पुलिस के खेल पर लगाम नहीं लग पा रही है। हत्या जैसे मामले में भी पुलिस अधिकारियों को बरगलाने में जुटी है। बारादरी में रिटायर फौजी ने मिस्त्री की गोली मारकर हत्या के मामले में भी पुलिस ने लिखा-पढ़ी में खेल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी फौजी रफीक अहमद ने घर के अंदर ही पिस्टल समेत सरेंडर कर दिया। पूरा मोहल्ला इसका गवाह भी बना लेकिन बारादरी पुलिस ने गुडवर्क के चक्कर में गिरफ्तारी में भी खेल किया। सरेंडर के बजाय उसे घटना स्थल से पिस्टल समेत फरार दिखाया फिर देर रात पीलीभीत बाईपास पर मुठभेड़ दिखाकर गिरफ्तारी दिखाते हुए उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद दिखाई।

सात हजार रुपए के लिए विवाद

बता दें कि बारादरी के तुलसी नगर निवासी रफीक अहमद सेना से रिटायर हैं। एक साल से उनके निर्माणाधीन मकान में फिनिशिंग का कार्य चल रहा था। टाइल्स का काम पशुपति नाथ कॉलोनी निवासी आरिफ कर रहा था। सात दिन बाद उसने अधूरा काम छोड़ दिया और दूसरी जगह काम करने लगा। 14 हजार के काम का आधा हिसाब हो गया था। वेडनसडे को आरिफ रिटायर फौजी के घर आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ रुपए लेने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों मे विवाद हो गया और गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरिफ व उसके लोग जबरन घर में घुस गए और किसी ने तमंचा निकाला तो रिटायर फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली आरिफ के छोटे भाई नूर मोहम्मद के लगी जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद रिटायर फौजी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर पिस्टल समेत सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने रिटायर फौजी पर 302 तो उसके बेटे पर 307 का मुकदमा दर्ज ि1कया था।

हत्यारोपी गया जेल, फरार बेटे की तलाश

पुलिस ने रिटायर फौजी को थर्सडे दोपहर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। हालांकि फरार चल रहे उसके बेटे की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

पेट में फंसी मिली गोली

बता दें कि पिस्टल से चली गोली नूर मुहम्मद का कंधा चीरकर अंदर घुसी थी फिर दिल चीरते हुए पेट के अंदर फंस गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान गोली पेट के अंदर मिली।