1- नेशनल हैडीक्राफ्ट म्यूजियम में डकैती - धूम 2
धूम 2 मूवी में भले ही हम आप सिर्फ हॉट ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और डांस ही देखते रहे हों, लेकिन नेशनल हैडीक्राफ्ट म्यूजियम में हुई 2 करोड़ की चोरी करने वाले रिसर्च स्कॉलर विनय परमार ने तो धूम 2 के ऋतिक रोशन को ही शायद अपना आदर्श बना लिया था। विनय पश्मीना शॉल पर रिसर्च कर रहे थे। इसी दौरान नेशनल हैडीक्राफ्ट म्यूजियम में कई बार जाने पर उन्होंने यहां की सेक्योरिटी की सारी खामियां भांप लीं। फिर क्या था काफी दिनों की तैयारी के बाद एक दिन विनय ने म्यूजियम से 250 साल पुरानी 16 पश्मीना शॉलें चुरा लीं, जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा थीं। हालांकि इतनी बड़ी चोरी के बाद वो ज्यादा दिन तक पुलिस की की गिरफ्त से बच नहीं सके।

फिल्‍म वालों के खुराफाती दिमाग की बदौलत अंजाम दी गई थीं ये 5 चोरियां

 

2- कानपुर की बैंक लूट - ओशीन इलेवन
साल 2012 के दिसंबर महीने में कानपुर में 4 लोगों ने मिलकर एक बैंक से 23 लाख रुपए लूटे। पकड़े जाने के बाद इन लोगों ने बताया कि बैंक लूटने और लूट के तरीके का आईडिया उन्हें हॉलीवुड मूवी ओसीन इलेवन से आया था। तभी तो बैंक लूट के दौरान न सभी लोगों ने हेलमेट पहन रखा था और लूट के बाद सभी ने अपने सिमकार्ड तोड़ के फेंक दिए और एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो गए। वैसे हॉलीवुड फिल्म से निकला चोरी का वो आइडिया उन्हें पुलिस के शिकंजे से नहीं बचा सका।

फिल्‍म वालों के खुराफाती दिमाग की बदौलत अंजाम दी गई थीं ये 5 चोरियां

 

3- रुडकी की लुटेरी दुल्हन - डॉली की डोली
हाल ही में यानि 22 नवंबर 2017 को रुड़की के एक संपन्न किसान अजय त्यागी ने काया नाम की एक लड़की से शादी की। शादी के कुछ ही रोज बाद उनकी दुल्हन काया घर से तमाम जेवर और पेसे लेकर फरार हो गई। पुलिस उस दुल्हन को खोजने के लिए जुटी हुई है। बॉलीवुड मूवी डॉली की डोली की दुल्हन का पुलिस के चंगुल से बच निकली थी, अब देखना यह है कि उसकी कॉपीकैट लुटेरी दुल्हन क्या अब बच पाएगी।

फिल्‍म वालों के खुराफाती दिमाग की बदौलत अंजाम दी गई थीं ये 5 चोरियां



मंत्रालय की फर्जी वेबसाइट बना हजारों को लगाया लाखों का चूना

 

4- बिहार का 'रॉबिन हुड' – दिल्ली
बिहार के रहने वाले इरफान ने दिल्ली में की गई बड़ी चोरियो से जुटाए गए पैसों और गहनों से अपने गांव में गरीब परिवारों की बेटियों की शादियां करवाईं और गरीब बीमारों का मु्फ्त इलाज करवाया। हालांकि दिल्ली के 12 आलीशान घरों में चोरी करने वाले और गरीबों की मदद करने वाले इरफान को पुलिस ने खोज निकाला उस समय भी इरफान के पास से चोरी का बचा हुआ काफी माल बरामद हुआ था।

 

21 लाख की कार में बैठे लड़के की जान थी, कहीं ज्यादा कीमती लेकिन जो हुआ देखकर दहल गए लोग!

 

5- MNC में लाखें की चोरी - बॉम्बे टू गोवा
इस फिल्म को देखकर एक एमएनसी के कर्मचारियों को अपनी ही कंपनी की तिजोरी से रुपए लूटने का आइडिया आया। उन्होंने लूट के लिए सेक्योरिटी गार्ड का खून भी कर दिया। फिल्मी चोरी और रियल लाइफ में यहीं अंतर है कि फिल्मी चोरों को कई बार पुलिस नहीं बल्कि फिल्म का हीरो ही सजा देता है। यहां तो पुलिस ने ही लुटेरे बने इन कर्मचारियों को पकड़ लिया, लेकिन लूटे गए रुपयों में से पुलिस सिर्फ कुछ हजार रुपए ही बरामद कर सकी, लूट का बाकी माल इन लुटेरों ने उड़ा डाला।

फिल्‍म वालों के खुराफाती दिमाग की बदौलत अंजाम दी गई थीं ये 5 चोरियां

Crime News inextlive from Crime News Desk