कानपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मैदान में उतरने से पहले टीम इंडिया ने बुधवार को लंदन स्थित भारत की हाई कमीशन ऑफिस का दौरा किया। दरअसल टीम इंडिया को यहां डिनर के लिए इनवाइट किया गया था। कोच रवि शास्त्री से लेकर खिलाड़ियों और स्टॉफ तक सभी यहां नजर आए। निकलने से पहले टीम इंडिया ने एक ग्रुप फोटो खिंचाई, वैसे तो यह तस्वीर सामान्य थी मगर इसमें एक शख्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी।

अनुष्का शर्मा शामिल हुईं टीम इंडिया में,फैंस पूछ रहे क्या अगला मैच खेलेंगी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जैसे ही इस ग्रुप फोटो को टि्वटर पर शेयर किया, लोगों की नजर एक ऐसी महिला पर पड़ी जिसको वहां नहीं होना चाहिए। यह कोई और नहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा थीं। जी हां टीम इंडिया के साथ कप्तान की पत्नी का साथ में खड़े होकर फोटो खिंचाना कुछ यूजर्स को रास नहीं आया। खासतौर से तब जब टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे पिछली पंक्ति में खड़े हैं।

अनुष्का शर्मा शामिल हुईं टीम इंडिया में,फैंस पूछ रहे क्या अगला मैच खेलेंगी?

यह तस्वीर देखते ही यूजर्स ने अनुष्का शर्मा को ट्रोल करना शुरु कर दिया। कुछ ने अनुष्का की मौजूदगी पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब टीम इंडिया का यह अफिशल डिनर था तो कप्तान की पत्नी वहां क्या कर रही हैं। कुछ ने तो मजाक-मजाक में अनुष्का को टीम इंडिया में शामिल करा दिया। एक यूजर्स ने लिखा, शायद अनुष्का भारत की अंतिम प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं और वह अगला मैच खेलने मैदान में उतरेंगी।

अनुष्का शर्मा शामिल हुईं टीम इंडिया में,फैंस पूछ रहे क्या अगला मैच खेलेंगी?

कभी लॉर्ड्स पर खेला गया था ओलंपिक मैच, भारत-इंग्लैंड टेस्ट से पहले जानें इस मैदान की 10 बातें

लार्ड्स में इतनी खतरनाक गेंदबाजी करता है ये गेंदबाज कि घुटने टेक देते हैं बल्लेबाज, कोहली हो जाएं सतर्क

Cricket News inextlive from Cricket News Desk